katniLatest

नियमों की अनदेखी पर सख्ती: बार्डस्ले स्कूल के स्कूली वाहन चालकों को दी गई समझाइश

कटनी। स्कूली बच्चों को घर से स्कूल लाने व ले जाने वाले वाहन पूरी तरह से सुरक्षित हैं या नहीं, इसके लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाक्टर संतोष डेहरिया के दिशा-निर्देश व नगर पुलिस अधीक्षक ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी राहुल पांडे के द्धारा प्रयास किए जा रहे हैं ।

और शहर के स्कूलों में बारी-बारी से कैंप लगाकर स्कूली बच्चों को ढोने वाले वाहन चालकों को न केवल वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने के निर्देश दिए जा रहे हैं बल्कि वाहन को भी स्कूली बच्चों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित रखने की समझाईश दी जा रही है।

 

 

गतदिवस यातायात प्रभारी राहुल पांडे के द्धारा मिशन चौक स्थित बार्डस्ले स्कूल में स्कूली वाहनों की जांच की गई और वाहन चालकों को नियमत: सड़क पर वाहन चलाने की समझाईश दी गई।

जांच के दौरान कई वाहनों के सामने के कांच में वाइपर नहीं था जबकि बारिश के मौसम में वाइपर बहुत आवश्यक होता है। यातायात प्रभारी श्री पांडे ने ऐसे वाहन चालकों को तत्काल वाहनों में वाइपर लगवाने के निर्देश दिए गए।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम