Latest

खराब प्रदर्शन पर सख्त एक्शन: 6 अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया गया

खराब प्रदर्शन पर सख्त एक्शन: 6 अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया गया

खराब प्रदर्शन पर सख्त एक्शन: 6 अधिकारियों को समय से पहले रिटायर किया गया,Indian Railways ने खराब प्रदर्शन और अक्षमता के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 6 अधिकारियों को समय से पहले अनिवार्य रूप से सेवानिवृत्त कर दिया है।

रेलवे मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि संगठन में कमजोर प्रदर्शन और लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई भारतीय रेलवे स्थापना संहिता के नियम 1802(a) के तहत सार्वजनिक हित में की गई है।

किन अधिकारियों पर गिरी गाज:

उत्तरी रेलवे के मुख्यालय में मुख्य प्रोजेक्ट मैनेजर
दक्षिण पश्चिम रेलवे में वरिष्ठ स्तर के अधिकारी
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और पूर्वी रेलवे के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड अधिकारी
रेलवे बोर्ड सिविल सर्विस के ग्रेड-1 और PPS अधिकारी रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार, यह कदम संगठन में जवाबदेही और कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए उठाया गया है।  इस कार्रवाई को कर्मचारियों के लिए साफ संदेश माना जा रहा है कि सेवा मानकों पर खरा नहीं उतरने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन तय है

Back to top button