अनाधिकृत रूप से कबाड़ व्यवसाय करनें व आवागमन बाधित करने पर तीन कबाड़ व्यवसायियों पर सख्त कार्यवाही,दो व्यवसायियों 6 हजार रूपये का स्पॉट फाइन, एक की सामग्री जब्त

अनाधिकृत रूप से कबाड़ व्यवसाय करनें व आवागमन बाधित करने पर तीन कबाड़ व्यवसायियों पर सख्त कार्यवाही,दो व्यवसायियों 6 हजार रूपये का स्पॉट फाइन, एक की सामग्री जब्
कटनी – शहर में सुव्यवस्थित यातायात एवं स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से नगर निगम के अतिक्रमण अमले द्वारा बुधवार को मदनमोहन चौबे वार्ड अंतर्गत बरगवां के रिहायशी क्षेत्रों में अनधिकृत रूप से संचालित तीन कबाड़ व्यवसायों के विरुद्ध अभियानात्मक कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान सार्वजनिक मार्गों पर कबाड़ सामग्री फैलाकर आवागमन बाधित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन कबाड़ व्यवसायियों मोहम्मद रईस एवं मोहम्मद पर तीन-तीन हजार रूपये का स्पाॅट फाईन किया जाकर एक अन्य कबाड़ व्यवसायी सदिक की दुकान के बहार रखी कबाड़ सामग्री जब्ती की कार्रवाई की गई।
अतिक्रमण प्रभारी मानेन्द्र सिंह नें बताया कि निरीक्षण में पाया गया कि संबंधित व्यवसायी रिहायशी क्षेत्र में कबाड़ का व्यवसाय संचालित कर रहे थे, जिससे न केवल आसपास के रहवासियों को असुविधा हो रही थी, बल्कि सार्वजनिक आवागमन भी प्रभावित हो रहा था। पूर्व के सूचित करनें के पश्चात भी नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए दो कबाड़ व्यवसाईयो पर कुल 6 हजार रुपये का स्पॉट फाइन लगाते हुए एक अन्य कबाड व्यवसायी की मार्ग में रखी कबाड़ सामग्री जप्त की जाकर दोबारा नियमानुसार ही व्यवसाय संचालित करने की हिदायत दी गई।
अतिक्रमण प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के नियम विरुद्ध तरीके से व्यवसाय करते हुए सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण कर आवागमन बाधित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। नागरिकों के सुगम आवागमन और नगर की सुचारू सफाई व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए निगम प्रशासन का इस तरह का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।








