FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
सिंधिया के पैर छूने वाले कांग्रेस विधायक का बयान, जानें क्या कहा
सिंधिया के पैर छूने वाले कांग्रेस विधायक का बयान, जानें क्या कहा

शिवपुरी में कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैर छूकर सियासी हलचल मचा दी है। यह घटना शिवपुरी कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट पर हुई, जहां विधायक सिंधिया के स्वागत के लिए खड़े थे। सिंधिया के आने पर विधायक ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया और फिर उनके पैर छू लिए।
इस घटना के बाद से सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है और विधायक के भाजपा में जाने की चर्चाएं भी जोर पकड़ने लगी हैं। हालांकि, विधायक ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक सिंधिया का स्वागत करने के बाद उनके पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह घटना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।








