Site icon Yashbharat.com

केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिले राज्य सरकार के कर्मचारियों को

IMG 20240223 WA0022

कटनी। उपनगरीय क्षेत्र न्यू कटनी जंक्शन स्थित संयुक्त मोर्चा क़े कार्यालय में आयोजित हुई बैठक में लिये गये निर्णय क़े अनुसार प्रदेश के अधिकारीयों-कर्मचारियों का पक्ष रखते हुये,प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत द्वारा प्रदेश शासन को पत्र लिखकर प्रदेश क़े अधिकारियों और कर्मचारियों क़ो केंद्र के समान 46%महंगाई भत्ते की किश्त दिये जाने की जोरदार वकालत की गयी है।

राज्य शासन को भेजे गये पत्र, में संघ ने स्पष्ट किया कि बढ़ी हुई महंगाई को दृष्टिगत रखते हुये ही केंद्र सरकार द्वारा अपने दायरे में आने वाले समस्त कर्मचारियों के लिये विगत जुलाई माह से मिल रही 42% महंगाई भत्ता की किश्त क़ो बढ़ाकर 46%कर दिया गया है।

पर मध्य प्रदेश सरकार आज भीअपने कर्मचारियों से महंगाई भत्ते की किश्त पाने का इंतजार ही करवा रही है। हर छःमाह में कर्मचारियों क़ो बढ़ी हुई महंगाई क़े अनुरूप, समान रूप से  महंगाई भत्ता की किश्त प्राप्त करना उभय संवर्ग क़े कर्मचारियों का वाजिब हक है,साथ ही केंद्र के समान महंगाई भत्ता की किश्त देना राज्य सरकार का कर्मचारियों के साथ एक लंबे समय से घोषित अनुबंध है।

जिसे आज तक की राज्य सरकारें बिना किसी दबाव और भेदभाव क़े पूरा करतीआयी हैं।किन्तु वर्तमान में बनी डाक्टर मोहन सरकार द्वारा कर्मचारियों क़ो मंहगाई  भत्ता जैसे महत्वपूर्ण लाभ से विगत जुलाई से महरूम रखना दुर्भाग्य का विषय है।प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि अधिकारियों-कर्मचारियों क़े वाजिब हक से प्रदेश के शासकीय अधिकारी-  कर्मचारियों को अधिक दिनों तक महरूम नहीं रखा जा सकता है।

यही कारण है,किअधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों का पक्ष राज्य शासन क़े समक्ष रखते हुये प्रदेश क़े मुखिया से उम्मीद जताये हैं,कि वे तुरंत 4%महंगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी से जुड़ा  आदेश जारी,कर शासन क़े प्रति कर्मचारियों में बढ़ रहे असंतोष क़ो निर्मूल करने का कार्य करेंगे।

Exit mobile version