Tuesday, May 12, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

42% DA Hike in MP कर्मचारियों का केंद्र के बराबर 42 प्रतिशत मंहगाई भत्ता जुलाई की सैलेरी में जुड़ कर आएगा

42% DA Hike in MP केंद्र के बराबर मंहगाई भत्ते से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक और मास्टर स्ट्रोक चला है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को प्रदेश के साढ़े सात लाख नियमित कर्मचारियों को अब 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इसे जनवरी से ही लागू माना जाएगा। जनवरी से जून, 2023 तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा। जुलाई के वेतन में बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता जुड़कर मिलेगा। एक अन्य बड़ा निर्णय करते हुए सरकार ने एक जुलाई, 2023 को सेवा में 35 वर्ष पूरे करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जबकि केंद्र सरकार के कर्मचारियों को जनवरी से ही 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने 23 जून को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी लेकिन यह निर्णय नहीं हो पाया था कि इसका लाभ कब से देना है। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को निर्धारित कर दिया कि जनवरी, 2023 से ही कर्मचारियों को बढ़ा हुई महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जुलाई का वेतन, जो अगस्त में मिलेगा, उसमें बढ़ा हुआ चार प्रतिशत महंगाई भत्ता जुड़कर मिलेगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम