Tuesday, May 12, 2026
Latest:
7th Pay CommissionLatestमध्यप्रदेश

7th Pay Commission: मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को मिलेगी बड़ी सौगात, केंद्र के समान होगा वेतन, एक जुलाई से लागू

7th Pay Commission मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी घोषणा की है। राज्य के कर्मचारियों को केंद्र के समान  42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर 3 समान किस्तों में दिया जाएगा। चुनावी साल में यह कर्मचारियों को बड़ी सौगात है।

7th pay

1 जुलाई से लागू

42% महंगाई भत्ता जुलाई माह के वेतन में जुड़कर मिलेगा। जो कि अगस्त माह से दिया जायेगा ।

महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि का लाभ

छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी समानुपातिक वृद्धि होगी।

1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूर्ण करने वाले कर्मचारियों को चतुर्थ समयमान वेतनमान मिलेगा।

गौरतलब है कि प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों को अभी 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था। जबकि, केंद्रीय कर्मचारियों को 42 प्रतिशत के हिसाब से जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता मिल रहा था।
मुख्यमंत्री ने 23 जून को केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर महंगाई भत्ता देने की घोषणा की थी लेकिन यह निर्णय नहीं हो पा रहा था कि इसका लाभ कब से देना है।
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को निर्धारित कर दिया कि जनवरी 2023 से ही कर्मचारियों को 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा। जुलाई का वेतन, जो अगस्त में मिलेगा, उसमें चार प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाकर मिलेगा। जनवरी से जून 2023 तक महंगाई भत्ते का एरियर तीन समान किस्तों में दिया जाएगा।

Updating………

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम