बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल मे स्पैल बी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल मे स्पैल बी प्रतियोगिता का हुआ आयोज
कटनी -बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल मे 5 दिसंबर शुक्रवार को चेयरमैन डॉ. जय चड्डा डायरेक्टर देवाशीश सर विद्यालय की प्राचार्या राधा नायर की उपस्थिति मे स्पैल बी प्रतियोगिता आयोजित हुई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित कक्षा 1 से लेकर 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की श्रृंखला में प्राचार्या महोदया के द्वारा शिक्षा में भाषा और वर्तनी का महत्व समझाया। भाषा में स्पैल बी की उपयोगिता शिक्षित जीवन शैली के लिए बहुत आवश्यक है।
स्पैल बी प्रतियोगिता तीन भागों में आयोजित हुई प्रथम भाग में कक्षा 6 से 9वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया , दूसरे भाग में कक्षा 1 से 3, तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया , तीसरे भाग में कक्षा 4 और 5 वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सीनियर विद्यार्थियों में रियांश शर्मा प्रथम, द्वितीय स्थान अक्षत गुप्ता और तीसरे स्थान पर प्रदीप गोस्वामी रहे । प्री जूनियर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान तरंग संगतानी, द्वितीय स्थान अव्यय मोदी और तीसरे स्थान पर नीर गुप्ता रहे। जूनियर प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान लिरिशा माखीजानी, द्वितीय स्थान तनिष्का अग्रवाल और तीसरे स्थान पर वैष्णव तिवारी रहे ।करतल ध्वनियों से बच्चों ने विजेताओं का स्वागत किया ।
विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नेगी जी और मिसेज दिव्या के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। बच्चो को तथा उपस्थित सभी गणमान्य सदस्यों को स्वल्पाहार वितरित करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई।