कटनी में शिक्षकों के लिए विशेष शैक्षिक संवाद: बेहतर गृहकार्य पर फोकस
कटनी में शिक्षकों के लिए विशेष शैक्षिक संवाद: बेहतर गृहकार्य पर फोकस

कटनी। कटनी में शिक्षकों के लिए विशेष शैक्षिक संवाद: बेहतर गृहकार्य पर फोकस। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कटनी में प्राचार्य एम.पी. डुंगडुंग के निर्देशन में माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक संवाद उन्मुखीकरण आयोजित किया गया। कार्यक्रम माँ सरस्वती के पूजन और अर्चन से प्रारंभ हुआ।
कटनी में शिक्षकों के लिए विशेष शैक्षिक संवाद: बेहतर गृहकार्य पर फोकस
डाइट से शैक्षिक संवाद प्रभारी राकेश सिन्नरकर ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्र 2025-26 में प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र में अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक शैक्षिक संवाद आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत:
- द्वितीय शनिवार: कक्षा 1-2
- तृतीय शनिवार: कक्षा 3-5
- चतुर्थ शनिवार: कक्षा 6-8
इस माह 22 नवंबर को कक्षा 6-8 एवं 3-5, और 29 नवंबर को कक्षा 1-2 का शैक्षिक संवाद आयोजित किया जाएगा। कक्षा 6-8 के शैक्षिक संवाद की थीम “प्रभावी गृहकार्य” होगी।
राज्य से प्रशिक्षित सहजकर्ता सारिका गुप्ता और पायल अग्रवाल ने पिछले संवाद की समीक्षा करते हुए शिक्षकों को बधाई दी और प्रभावी चर्चा के लिए साझा नियम, महत्वपूर्ण बिंदुओं की पुनरावृत्ति, डिज़ाइन सिद्धांत, पोस्ट वर्क, शिक्षक संदर्शिका, गणितीय बातचीत, कौशल शिक्षण अभ्यास, गणित व विज्ञान के खेल, इनर्जाइज़र गतिविधियाँ, एंट्री रूटीन और रोचक शुरुआत पर चर्चा की।
रुपाली जी (राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल) ने दीक्षा ऐप के माध्यम से शैक्षिक संवाद डिजिटल कोर्स पूर्ण करने की प्रक्रिया वीडियो के जरिए समझाई। सभी सहजकर्ता आगामी 22 एवं 29 नवंबर को अपने-अपने जन शिक्षा केंद्र में शैक्षिक संवाद का आयोजन करेंगे। कटनी में शिक्षकों के लिए विशेष शैक्षिक संवाद: बेहतर गृहकार्य पर फोकस
जिला स्तरीय उन्मुखीकरण में पीपल संस्था के नौशाद बैग मिर्जा, डाइट प्रशिक्षण प्रभारी राजेंद्र असाटी, डाइट फैकल्टी राकेश सिन्नरकर, उमाशंकर सैनी, ज्योति श्रीवास्तव, और डाइट स्टाफ राजेश गुप्ता, श्री मिश्रा, मंजू शर्मा, सत्येंद्र कोरी, विक्रम सूर्यवंशी, गोविंद आदि का सहयोग उल्लेखनीय रहा।








