FoodsLatestव्यापार

South Indian Punugulu Recipe: बचे हुए बैटर का झंझट खत्म-उबले आलू से बनाएं आंध्र प्रदेश का क्रिस्पी ‘पुनुगुलु’

Evening Snacks: शाम की चाय के साथ झटपट बनाएं आंध्र प्रदेश का फेमस 'पुनुगुलु', उबले आलू और दही से मिनटों में होगा तैयार

South Indian Punugulu Recipe: बचे हुए बैटर का झंझट खत्म-उबले आलू से बनाएं आंध्र प्रदेश का क्रिस्पी ‘पुनुगुलु’

नई दिल्ली: अगर आपको शाम के समय चाय के साथ कुछ नया, कुरकुरा और चटपटा साउथ इंडियन स्नैक्स खाने का मन कर रहा है, तो आंध्र प्रदेश का मशहूर स्ट्रीट फूड ‘पुनुगुलु’ (Punugulu) एक परफेक्ट ऑप्शन है.

आमतौर पर पारंपरिक पुनुगुलु को बचे हुए खट्टे इडली या डोसा बैटर से बनाया जाता है. लेकिन अगर आपके पास इडली-डोसा बैटर नहीं है, तो चिंता की कोई बात नहीं! आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इंस्टेंट आलू-चावल के आटे वाला पुनुगुलु, जो बाहर से बेहद कुरकुरा और अंदर से स्पंजी और सॉफ्ट होता है.

आइए जानते हैं इसे झटपट बनाने की आसान और परफेक्ट रेसिपी:

 पुनुगुलु बैटर के लिए आवश्यक सामग्री:

  • उबले आलू: 3 मध्यम आकार के

  • दही: ½ कप

  • चावल का आटा: 1 कप

  • मैदा: ⅓ कप

  • पानी: ½ कप (पीसने के लिए) + आवश्यकतानुसार

  • नमक: 1.5 छोटा चम्मच (स्वादानुसार)

  • प्याज़: 1 कप (बारीक कटा हुआ)

  • हरी मिर्च: 2-3 (बारीक कटी हुई)

  • अदरक: 1 इंच (कद्दूकस या बारीक कटा)

  • कढ़ी पत्ता व हरा धनिया: बारीक कटा हुआ

  • काली मिर्च: 8-10 दाने (दरदरा कुटा हुआ)

  • बेकिंग सोडा: ¼ से ½ छोटा चम्मच

  • तेल: तलने के लिए

 पुनुगुलु बनाने की आसान विधि (Step-by-Step)

स्टेप 1: इंस्टेंट बैटर तैयार करें

सबसे पहले एक मिक्सर जार में 3 उबले आलू, ½ कप दही, ½ कप पानी, 1.5 छोटा चम्मच नमक, 1 कप चावल का आटा और ⅓ कप मैदा डालें. अब इन सभी सामग्रियों को ग्राइंड कर लें.

मास्टर टिप: मिक्सर को एकदम फुल स्पीड पर चलाने के बजाय मीडियम स्टेज पर ही चलाएं. इससे बैटर आसानी से और एकदम स्मूथ पिस जाएगा. पिस जाने के बाद इसे एक बड़े बाउल में निकालें और 10 से 15 मिनट के लिए ढककर सेट होने दें.

स्टेप 2: मसाले और सोडा मिलाएं

तय समय के बाद बैटर में 1 कप बारीक कटा प्याज़, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक, कढ़ी पत्ता, हरा धनिया और दरदरी कुटी काली मिर्च डालें. अब बैटर को 2-3 मिनट तक अच्छे से फेंटें. फेंटने से इसमें हवा (Air) भरती है जिससे पुनुगुलु फ्लफी बनते हैं. अंत में इसमें ½ छोटा चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा पानी मिलाकर एक बार फिर मिला लें.

स्टेप 3: बैटर टेस्ट करें और फ्राई करें

  • वाटर टेस्ट: बैटर सही बना है या नहीं, यह जांचने के लिए एक बाउल में पानी लें और उसमें थोड़ा सा बैटर टपकाएं. अगर बैटर की ड्रॉप पानी के ऊपर तैरने लगती है, तो आपका बैटर फ्राई करने के लिए एकदम तैयार है.

  • तलने की विधि: कड़ाही में तेल गरम करें. हाथ या चम्मच की मदद से बैटर के छोटे-छोटे बॉल्स (पकोड़ों की तरह) मीडियम गरम तेल में डालते जाएं. मध्यम आंच पर इन्हें सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तल लें.

 कैसे करें सर्व?

तैयार गर्मा-गर्म और कुरकुरे पुनुगुलु को प्लेट में निकालें और इसे हरी धनिया-पुदीने की चटनी या टमाटर की खट्टी-मीठी चटनी के साथ शाम की चाय के साथ सर्व करें

Panna News: सरकारी धान सड़ाने की तैयारी-लक्ष्मीपुर ओपन कैप में अध्यक्ष के निरीक्षण में मिलीं फटी तिरपाल, शाखा प्रबंधक वंदना बागरी निलंबित

Back to top button