इंदौर की सड़कों पर ‘बहाना पुराण’: हेलमेट पहनने से किसी के बाल झड़ रहे तो किसी को आ रहे चक्कर
इंदौर । इंदौर की सड़कों पर ‘बहाना पुराण’: हेलमेट पहनने से किसी के बाल झड़ रहे तो किसी को आ रहे चक्कर।29 अप्रैल, 2026: अगर आप इंदौर की सड़कों पर बिना हेलमेट के घूम रहे हैं, तो संभल जाइए! इंदौर ट्रैफिक पुलिस इन दिनों सड़कों पर ‘सघन जांच अभियान’ चला रही है। लेकिन इस कार्रवाई से ज्यादा चर्चा उन बहानेबाजों की हो रही है, जो पुलिस को देखकर एक से बढ़कर एक ‘फिल्मी’ बहाने बना रहे हैं।
MP में ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2026’ के लिए आवेदन शुरू: 15 जुलाई तक मौका, 1 लाख रुपये इनाम
₹19 हजार के लिए भाई ने किया वो, जो किसी ने सोचा भी नहीं… बहन का कंकाल लेकर पहुंचा बैंक
इंदौर की सड़कों पर ‘बहाना पुराण’: हेलमेट पहनने से किसी के बाल झड़ रहे तो किसी को आ रहे चक्कर
बहाने ऐसे कि सिर चकरा जाए…
ट्रैफिक पुलिस जब बिना हेलमेट वालों को रोक रही है, तो उन्हें कुछ इस तरह के जवाब मिल रहे हैं:
- “साहब, हेलमेट पहनने से बाल झड़ते हैं और सिर में दर्द होता है।”
- “हेलमेट लगाता हूँ तो आसपास का दिखाई नहीं देता और चक्कर आने लगते हैं।”
- “विधायक जी हमारे करीबी हैं, उनसे बात कर लो।”
- “रिश्तेदार अस्पताल में भर्ती हैं, जल्दी में हेलमेट घर भूल आया।”
26 लाइसेंस निरस्त, 10 मई तक चलेगा अभियान
पुलिस अब इन बहानों के झांसे में नहीं आ रही है। विशेष अभियान के तहत सख्ती इतनी है कि मोबाइल पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले 26 चालकों के लाइसेंस सीधे निरस्त कर दिए गए हैं। पुलिस का यह विशेष अभियान 10 मई तक लगातार जारी रहेगा।
पुलिस का साफ संदेश: ‘सुरक्षा सर्वोपरि’
ट्रैफिक अधिकारियों का कहना है कि लोग बहाने बनाने में जितनी ऊर्जा खर्च कर रहे हैं, उतनी अगर अपनी सुरक्षा (हेलमेट पहनने) पर दें तो कई जानें बच सकती हैं। पुलिस का मकसद केवल चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों को जागरूक करना है।

