Solan LIVE: कुछ ही देर में सोलन पहुंचेंगे पीएम मोदी
PM Modi in Solan प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोलन के ठोडो मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे जनता के बीच सोलन में प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक रहेंगे।सोलन में
सोलन। PM Modi in Solan शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत सोलन के ठोडो मैदान में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। सोलन के ठोडो ग्राउंड में मोदी की रैली के लिए भीड़ उमड़ रही है। पुलिस का कड़ा पहरा है, सबकी तलाशी के बाद मैदान में दाखिल किया जा रहा है। मंच पर अभी मुख्यमंत्री जयराम विराजमान हैं, प्रत्याशी सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, नरेन्द्र बरागटा, तीर्थ रावत, राजीव सैजल सहित वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।
3: 07 PM- मुंबई की 26/11 हमले में सैंकड़ों लोग मारे गए, लेकिन कार्रवाई क्या हुई। कसाब को पकड़ने के बाद घोर निंदा की गई। कसाब ने पाकिस्तान होने की बात कबूली लेकिन पाक ने मानने से इनकार कर दिया। दूसरी ओर मोदी ने उड़ी हमले का सीमा में घुसकर करारा जबाव दिया। पाकिस्तान को जिस भाषा में जबाव देने की जरूरत थी उसी भाषा में जबाव दिया गया।
3: 04 PM- मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का कहना है कि लोकसभा में नरेंद्र मोदी मूल मंत्र बन गया है। मोदी के नाम से देश की विश्व में पहचान होती है। 5 साल पहले भारत को भी सम्मान के साथ नहीं देता था। विश्व की महाशक्तियों में अमेरिका, रूस, जापान के नेता मोदी का खड़ा होकर सम्मान करते हैं। कांग्रेसी नेता परेशान है कि ऐसे में जाएं तो जाएं, कहां जाएं। शहरों के साथ-साथ गांव में भी मोदी छाए हुए हैं। कांग्रेस ने 5 साल तक कुछ नहीं किया, मोदी को गालियां देते समय गुजार दिया।
2: 58 PM- सोलन में भाजपा की चुनावी जनसभा में बोल रहे है सीएम जयराम ठाकुर। नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व मे दिलाई पहचान। कांग्रेस आज परेशान है। मोदी ही आएंगे और जीतेंगे ऐसा सुनकर परेशान है।
2: 48 PM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महंगाई पर काबू करके इस मुद्दे को खत्म कर दिया। पहली बार केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार प्रदान की है।
2: 46 PM- चंडीगढ़ से चल चुके प्रधानमंत्री मोदी, कुछ ही देर में पहुंचेंगे सोलन।
2: 43 PM- राजीव सैजल ने कहा की देश मे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनें तो हिमाचल को श्रेष्ठ बनाने का सपना पूरा होगा ।
2: 42 PM-सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ राजीव सैजल का कहना है कि देश की बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। इस देश को विकास की ओर ले जाने के बजाय कांग्रेस ने बर्बाद किया है। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी ही देश को आगे ले जा सकते हैं। दिल्ली में भाजपा सरकार बनने से हिमाचल का विकास संभव होगा
2: 34 PM- देश मे मोदी की लहर नहीं, सुनामी चल रही है : सुरेश कश्यप।
2: 33 PM- सोलन भाजपा रैली में जन सैलाब उमड़ा है। इस रैली में भाजपा नेताओं की ओर से 15 हजार लोगों की भीड़ उमड़ने का दावा किया जा रहा है। रैली मैदान के साथ-साथ पहाड़ी पर लोग बैठे हैं। इतना ही नहीं रैली स्थल के साथ लगती सड़कों पर भारी संख्या में लोग नजर आ रहे हैं।
2:14 PM – मंच पर अभी मुख्यमंत्री जयराम विराजमान हैं, प्रत्याशी सुरेश कश्यप, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, नरेन्द्र बरागटा, तीर्थ रावत, राजीव सैजल सहित वरिष्ठ नेता भी मौजूद हैं।
1:28 PM – सोलन के ठोडो ग्राउंड में मोदी की रैली के लिए उमड़ी भीड़
12:29 PM – पुलिस का कड़ा पहरा, सबकी तलाशी के बाद मैदान में दाखिल किया जा रहा है।
गौरतलब है कि मंच दिखने में परेशानी होने के कारण मोदी की जनसभा स्थल से आयोजकों ने टेंट हटा दिया गया है। इसे धूप व बारिश से बचने के लिए लगाया था। भाजपा नेताओं का कहना है कि लोगों को मंच नहीं दिख रहा था, जिस कारण इसे हटाना पड़ा। रविवार को जनसभा स्थल से हेलीपैड तक एसपीजी ने कई बार ट्रायल किया और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने बताया कि जनता के बीच सोलन में प्रधानमंत्री करीब एक घंटे तक रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, सांसद शांता कुमार, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, संगठन महामंत्री राम लाल व शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रमुख नेता मौजूद रहेंगे। मोदी सोलन में दोपहर करीब ढाई बजे भाषण शुरू करेंगे। इससे पहले स्थानीय नेता जनता को संबोधित करेंगे। एक बजे के बाद मैदान पैदल पहुंचना होगा। गणेश दत्त ने कहा कि मोदी के आने के कुछ समय पहले करीब एक बजे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
लोगों को कुछ दूरी से जनसभा स्थल तक पैदल आना होगा। अधिकतर गाड़ियों की पार्किंग के लिए बाईपास पर व्यवस्था की गई है। इसके अलावा कुछ वाहनों को सड़क किनारे पर खडा करने की योजना है। दोपहर में बादल और बारिश की संभावना मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन च्सह का कहना है कि 13 मई को दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश के साथ तूफान की संभावना है। सोलन शिमला व सिरमौर तीनों जिलों में मौसम लगभग एक जैसा रहेगा। सुबह सूरज निकलेगा, लेकिन दोपहर के समय तूफान के साथ हल्की बारिश का भी अनुमान है।

