Latest

झूलेलाल मंदिर केरिन लाइन माधव नगर में समाजजनों ने मनाया चालिहा महोत्सव धूमधाम से हुआ समापन

झूलेलाल मंदिर केरिन लाइन माधव नगर में समाजजनों ने मनाया चालिहा महोत्सव धूमधाम से हुआ समाप

कटनी-उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर कैरिन लाइन स्थित श्रीझूलेलाल मंदिर परिसर में सुमधुर झूलेलाल साईं गीतों से वातावरण गूंजता रहा। झूलेलालजी के 40 दिन से चल रहे चालिहा महोत्सव का समापन धूमधाम से हुआ। इस अवसर पर मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामरतन पायल, पूर्व केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, चेतन हिंदुजा, खीयल चावला, पार्षद गोविंद चावला, ईश्वर बहरानी, निरंजन पंजवानी की उपस्थिति में गायकों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। प्रसाद वितरण के साथ शाम को विशाल जुलूस निकाला गया जो माधव नगर के मुख्य मार्गो से होते हुए अमीरगंज तालाब पहुंचा। जह कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर आकाश, कैलाश छगानी, गोपाल टोपनान दिलीप केवलानी, अजय टहलानी, हिते राजपाल, हरीश फेरवानी, नानक हरियांन मुकेश बहरानी एवं युवा मेंबर्स महिला मंडल सेवादार बाल सेवादारों ने सेवाए दी।

Back to top button