katniमध्यप्रदेश

समाजसेवी मंजूषा गौतम को उत्तर प्रदेश में रक्तदाता सेवा समर्पण -2026 का मिला सम्मान

समाजसेवी मंजूषा गौतम को उत्तर प्रदेश में रक्तदाता सेवा समर्पण -2026 का मिला सम्मा

कटनी -उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के दुद्धी नगर में आयोजित वीर बिरसा मुंडा रक्तदाता अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह 2026 में समाज सेवी संस्था संघ मध्य प्रदेश कटनी से मुस्कान ड्रीम्स फाउंडेशन की सचिव संस्थापक एडवोकेट समाजसेवी मंजूषा गौतम को सोनभद्र के दुद्धी नगर में मुस्कान फाउंडेशन द्वारा आयोजित वीर बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह सम्मान समारोह में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने पहुंची समाजसेवी मंजूषा गौतम को मुख्य अतिथि पदम श्री पुरस्कार लौंगी भुइयां जिन्होंने 30 साल तक पहाड़ को काटकर नहर निकली थी ,एवं आदिवासी नेता हरे राम चोरो विधायक दुद्धी नगर सोनभद्र एवं विशिष्ट अतिथि उड़ीसा की सीआईडी ऑफिसर संजुक्ता आचार्य चेयरपर्सन विकास अग्रहरि एवं पूर्व विधायक रूबी प्रसाद जी के द्वारा प्रमाण पत्र ,मोमेंटो , मेडल, भेंट कर सम्मानित किया गया । सम्मान समारोह में देश-विदेश से आए 200 से भी अधिक रक्त वीरों वीरांगनाओं व समाजसेवियों को उनके उत्कृष्ट कार्यो को करने के लिए सम्मानित किया गया। समाजसेवी मंजूषा गौतम वर्तमान समय में कटनी जिले से लेकर मध्य प्रदेश और भारतवर्ष के कोने कोने में अपने सामाजिक कार्यों के द्वारा परचम लहरा रही है। इनके द्वारा किया जाने वाला निशुल्क शिक्षा ,शैक्षिक जागरूकता,, अनाथ आश्रम, वृद्धाश्रम, एवं शासकीय स्कूलों में निशुल्क शिक्षण सामग्री भेंट करना एवं जरूरतमंद बच्चों की फीस भरना, रक्तदान ,जरूरतमंदों को भोजन वस्त्र आदि का वितरण स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, दिव्यांग बेटियों की शादी करवाना ,असहाय जरूरतमंदों झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों की सेवा करने हेतु उन्हें उत्कृष्ट वरिष्ठ समाजसेवियों की श्रेणी में स्थान दिलाया है। एडवोकेट समाजसेवी मंजूषा गौतम को जिला राज्य तथा राष्ट्रीय वत्र राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न संगठनों व सामाजिक संस्थाओं ने लगभग एक हजार संस्थाओं ने सम्मानित किया है। सम्मान मिलने से भावुक हुई समाज सेवी मंजूषा गौतम ने कहां की इस तरह लोगों के द्वारा प्रोत्साहन आशीर्वाद मार्गदर्शन का परिणाम है । यह सम्मान जिनके दिशा निर्देश में ही सदेव सेवा स्वरूप नेक कार्य करती रहती हूं । सम्मान मिलने पर शहर के सभी वरिष्ठ जनों समाजसेवियों ने उनके परिवार और उनको बहुत-बहुत बधाइयां शुभकामनाएं दी हैं जिसका मंजूषा गौतम सभी को धन्यवाद आभार व्यक्त करती हैं।

Back to top button