सोशल मीडिया कमेंट बना मुसीबत: शिवराज सिंह चौहान पर टिप्पणी पर DEO ने शिक्षक को किया सस्पेंड
सोशल मीडिया कमेंट बना मुसीबत: शिवराज सिंह चौहान पर टिप्पणी पर DEO ने शिक्षक को किया सस्पेंड

सोशल मीडिया कमेंट बना मुसीबत: शिवराज सिंह चौहान पर टिप्पणी पर DEO ने शिक्षक को किया सस्पेंड।Shivraj Singh Chouhan से जुड़े एक सोशल मीडिया पोस्ट पर टिप्पणी करना एक शिक्षक को महंगा पड़ गया।जानकारी के मुताबिक, Gagan Dubey ने 11 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संसद में भाषण देते हुए शिवराज सिंह चौहान का वीडियो साझा किया था। इस पोस्ट पर शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा ने टिप्पणी करते हुए मंत्री के दावों को झूठा बताया।
सोशल मीडिया कमेंट बना मुसीबत: शिवराज सिंह चौहान पर टिप्पणी पर DEO ने शिक्षक को किया सस्पेंड
इस पर भाजपा नेता ने न सिर्फ थाने में शिकायत दर्ज कराई, बल्कि कलेक्टर को भी मामले से अवगत कराया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी SPS Jatav ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
नोटिस के जवाब को असंतोषजनक मानते हुए शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
वहीं शिक्षक गोविंद सिंह कुशवाहा का कहना है कि उनके घर के लैपटॉप और कंप्यूटर में सोशल मीडिया साइट खुली रहती है और संभव है कि किसी बच्चे ने गलती से यह टिप्पणी कर दी हो। उन्होंने यह भी बताया कि जानकारी मिलते ही उन्होंने संबंधित कमेंट हटा दिया था।