बड़वारा महाविघालय में आयोजित हुआ स्नेह सम्मेलन
बड़वारा महाविघालय में आयोजित हुआ स्नेह सम्मेलन

कटनी। बड़वारा स्थित शासकीय महाविघालय में वर्ष 2023-24 सत्र का वार्षिक स्नेह सम्मेलन का आयोजन 22 फरवरी को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बड़वारा विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि केबिनट मंत्री रविकरण साहू रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी, सांसद प्रतिनिधि पदमेश गौतम, क्षेत्रीय छात्रा प्रमुख सुश्री वसुंधरा सिंह, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष सोने लाल साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविघालय प्राचार्य डॉ. रोशनी पांडे ने की। शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय कटनी से डॉ. हेमलता गर्ग ने छात्र-छात्राओं को आर्शीवचन प्रदान किये।
महाविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी व कार्यक्रम प्रभारी लवकुश सिंह द्धारा महाविघालय में विगत वर्षों की उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रोशनी पाण्डेय, डॉ. कल्पना सतनामी, डॉ. योगिता अरजरिया, श्रीमती तोषी पटेल, सुशील चन्द्र दुबे, डॉ. मुकेश झारिया, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दादूराम साकेत, डॉ. रामनरेश वर्मा, डॉ. सुजीत सिंह ठाकुर, डॉ. शर्मिला गांगले, रामकिशोर आर्य, रविन्द्र कुमार महोबिया, संजय बर्मन, रिंकू आदि ने कार्यक्रम में व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
स्नेह सम्मेलन में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़ी सामूहिक लोक नृत्य, कई एकल नृत्य, अन्य छात्र-छात्राओं के द्वारा एकल नृत्य एवं गायन आदि प्रस्तुत किए गये। भारत के विभिन्न राज्यों की वेशभुषा का नाटकीय प्रदर्शन भी किया गया। विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र व ट्राफी मुख्य अतिथि के कर कमलों से प्रदान की गई। कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ की गई। समस्त अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया। मुख्य अतिथि विधायक बड़वारा धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की सराहना की। कार्यक्रम का समापन स्वल्पाहार से हुआ।








