Latest
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया, बोली राहुल गांधी भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं के सामने भी नहीं टिक पाएंगे
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया, बोली राहुल गांधी भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं के सामने भी नहीं टिक पाएंगे

Politics: स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया, बोली राहुल गांधी भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं के सामने भी नहीं टिक पाएंगे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है।
केंद्रीय मंत्री ने राहुल को यूपीए सरकार और नरेंद्र मोदी सरकार के 10 वर्षों में किए गए काम के बीच अंतर पर बहस करने की चुनौती दी है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी भाजपा के साधारण कार्यकर्ताओं के सामने भी नहीं टिक पाएंगे।
भाजपा ने अपने तीन प्रमुख वादों को पूरा किया: स्मृति ईरानी
इस महासम्मेलन में स्मृति ईरानी ने कहा, मैं गारंटी देती हूं कि राहुल गांधी के सामने अगर युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता भी बोलना शुरू कर दे तो वह (राहुल) बोलने की ताकत खो देंगे। स्मृति ईरानी ने बताया कि इन 10 वर्षों में भाजपा ने अपनी घोषणापत्र में किए तीन प्रमुख वादों को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि घोषणापत्र में जम्मू-कश्मीर राज्य का विशेष दर्जा खत्म करने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना, विधायिका में महिला आरक्षण और राम मंदिर का निर्माण ये तीन प्रमुख वादे थे, जिन्हें भाजपा ने पूरा किया है।