small finance अगर आप एफडी से पैसे कमाना चाहते हैं तो खबर काम की है। हाल ही में कई बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) पर इंटरेस्ट रेट को बढ़ा रहे हैं। फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम हमेशा से ही लोगों के लिए निवेश करने का एक सबसे पसंदीदा जरिया रही हैं। एक तो इसमें लोगों का पैसा बिलकुल ही सुरक्षित रहता है और अब इंटरेस्ट रेट बढ़ने के बाद इस पर मिलने वाला रिटर्न भी पहले के मुकाबले ज्यादा हो गया है। ऐसे में आइये कुछ ऐसे बैंकों के बारे में जानते हैं जो एफडी पर अपने ग्राहकों को 8-9 फीसदी सालाना से भी ज्यादा इंटरेस्ट रेट दे रहे हैं।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक small finance
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 7 दिनों से 10 के बीच मेच्योर होने वाली एफडी पर 4.50 फीसदी से लेकर 9 फीसदी तक के इंटरेस्ट रेट की पेशकश कर रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन्स की कटेगरी में आने वाले ग्राहकों को यह बैंक 4.50 फीसदी से लेकर 9.50 फीसदी तक इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहा है। 1001 दिनों की FD पर मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट आम जनता के लिए 9% और सीनियर सिटीजन्स के लिए 9.50% है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक small finance
7 दिनों और 10 सालों के बीच मेच्योर होने वाली एफडी के लिए सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 4% से 8.51% तक की ब्याज दर देता है। वहीं बुजुर्ग नागरिकों के लिए एफडी पर इंटरेस्ट रेट अलग अलग वक्त के लिए इंटरेस्ट रेट 4.5% से 8.76% तक हो सकती है। वहीं सामान्य नागरिकों को 999 दिनों की समय सीमा वाली एफडी पर मैक्सिमम 8.51% तक का इंटरेस्ट रेट मिलेगा। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह इंटरेस्ट रेट 8.76 फीसदी है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक small finance
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक अपने सामान्य ग्राहकों को 7 दिनों से लेकर 10 साल के बीच मेच्योर होने वाली एफडी पर 4 फीसदी से लेकर 8.25 फीसदी तक ब्याज दर दे रहा है। वहीं बुजुर्ग ग्राहकों के लिए यह इंटरेस्ट रेट 9 फीसदी तक है। सामान्य ग्राहकों को 700 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 8.25 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है। वहीं सीनियर ल सिटीजन्स को 700 दिनों में मेच्योर होने वाली एफडी पर 8.75 फीसदी के हिसाब से इंटरेस्ट रेट दिया जा रहा है।
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक
जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की मैच्योरिटी वाली एफडी के लिए, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक आम जनता को 3.75 प्रतिशत से 8.15 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 4.45 से 8.80 प्रतिशत तक की ब्याज दर प्रदान करता है। आम जनता के लिए 500-दिन वाली एफडी के लिए मैक्सिमम इंटरेस्ट रेट 8.15 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.85 प्रतिशत है।








