katniमध्यप्रदेश

स्लीमनाबाद पुलिस ने जुआ खेलते 05 जुआरियो को पकड़कर फड से 8250 रुपए किए जप्त 

स्लीमनाबाद पुलिस ने जुआ खेलते 05 जुआरियो को पकड़कर फड से 8250/- रुपए किए जप्त

 

कटनी -पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा(भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को जुआ सट्टा पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डहेरिया,एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुदेश कुमार को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम इमलिया हनुमान जी की तलैया में कुछ व्यक्ति रूपये-पैसो का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी जो कुछ लोग जुआ खेल रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ने पर पांच जुआरियों को जुआ खेलते पकडा गया जुआरियो के पास फड से 8250/- रूपये नगद एवं 52 तास के पत्ते जप्त किए गए आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई।

 

कार्यबाही मे थाना प्रभारी सुदेश कुमार , सउनि जुबेर अली, प्र आर 509 प्रेम पटेल, आर सौरभ पटेल, आर अभिषेक राजावत, आर विशाल शिवहरे की सराहनीय भूमिका रही

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि