katniमध्यप्रदेश

स्लीमनाबाद पुलिस ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले को गिरफ्तार कर भेजा जेल

स्लीमनाबाद पुलिस ने लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले मनचले को गिरफ्तार कर भेजा जे

कटनी- पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ,अति पुलिस अधीक्षक  संतोष डेहरिया के निर्देशन एवं एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी के कुशल मार्ग दर्शन में थाना स्लीमनाबाद प्रभारी एवं टीम द्वारा लड़की के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने मे मिली सफलता।

सूचनाकर्ता अभियोक्त्री ने शेख शाकिर निवासी उमरियापान द्वारा दोस्ती के लिए अलग अलग नंबरों से फोन कर परेशान करने व इंस्टाग्राम में फोटो एडिट कर पोस्ट करने की रिपोर्ट थाने पर की रिपोर्ट पर अपराध क्र 140/26 धारा 78(2),79,351(3) BNS का कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना आरोपी शेख शाकिर पिता शेख सलामत उम्र 42 साल निवासी कुदवारी मोहल्ला उमरियापान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी को जेल भेजा गया।
कार्यवाही मे थाना प्रभारी सुदेश समन, सउनि मानकी धुर्वे, प्र आर 213 विजय सिंह, प्र आर 37 अंकित दुबे, आर 359 रोहित पाटकर,आर 41 दीपक यादव, आर 705 सौरभ पटेल, मआर 660 नेहा भट्ट की सराहनीय भूमिका रही ।

Back to top button