
sleemanabad Police Action: चेकिंग के दौरान 2 लाख 72 हजार जप्त, कार की चैकिंग के दौरान संदिग्ध राशि मिली । पुलिस अधीक्षक कटनी एवं SDOP स्लीमनाबाद अखिलेश गोर के मागदर्शन में एस एस टी पोइंट सिंदुरसी नाका में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए चालये जा रहे धरपकड़ आभियान के दौरान रात 10.45 बजे वाहन क्र MP 20ZD 4927 को चेक करने पर वाहन मे बैठे हिमांशु मंगलानी पिता मनोहर मंगलानी उम्र 23 साल निवासी 101 अशोकनगर आधारताल जबलपुर के पास से 500 रुपये के 360 नोट व 200 रुपये के 444 नोट 100 रुपये के 12 नोट 20 रुपये के 97 नोट ओर 10 रुपये के 6 नोट कुल 272000 रुपये नगदी मिले पास में इतनी मात्रा में रखी रकम के बारे में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज न पेश करते हुए संतोष जनक उत्तर नही दिया गया जिसमें नायाब तहसीलदार बहोरीबंद व सुरेन्द्र शर्मा बाकल थाना प्रभारी उपस्थिति में एस एस टी मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त रकम 272000 रुपये गवाहो के समक्ष जप्त किये जाकर एफ एस टी मजिस्ट्रेट श्री अमित साकेत को अग्रिम कार्यबाही हेतु सुपुर्द किया गया ।








