EntertainmentFEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयमनोरंजनराष्ट्रीय

Sky Changes Today Evening: आज शाम आकाश में दिखेगा दुर्लभ नजारा, चांद के संग तीन ग्रहों के भी करें दीदार

Sky Changes Today Evening: भोपाल। आठ दिसंबर, जबकि दिन की अवधि घटकर लगभग 10 घंटे 46 मिनट है, तब सर्दियों की सुहावनी शाम में सौर परिवार के दो विशाल ग्रह और एक सबसे चमकदार ग्रह पश्चिमी आकाश में एक साथ देखे जा सकते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने साल की विदाई वाले माह में शाम के आकाश से विदा लेते ग्रहों के बारे में जानकारी दी।

सारिका ने बताया कि सर्दी के सीजन में दिन छोटे और रातें लंबी होने लगती हैं। देर तक चलने वाली रातों की शुरुआत तेज चमकते शुक्र के साथ होती है। इसके कुछ देर बाद सौर परिवार का सबसे विशाल ग्रह बृहस्पति आकाश में अपनी उपस्थिति देता है। शाम ढलते-ढलते सौर परिवार का सबसे सुंदर ग्रह शनि इन दानों ग्रहों के बीच कुछ हल्की चमक के साथ देखा जा सकता है। सारिका ने बताया कि बुधवार रात 9 बजकर 56 मिनट तक हंसियाकार चंद्रमा भी इनका साथ देगा। जैसे-जैसे वर्ष 2021 की विदाई की बेला आएगी, आकाश में इन ग्रहों का दिखना भी धीरे-धीरे कम होता जाएगा। दो बड़े ग्रहों जुपिटर (शुक्र) एवं सेटर्न (शनि) का शाम के आकाश में दीदार करने के लिए सितंबर माह तक इंतजार करना होगा।

 

ग्रह — अस्त होने का समय — दृश्यता
शुक्र — रात 8 बजकर 16 मिनट — अच्छे से देखा जा सकता है।
बृहस्पति — रात 10 बजकर 43 मिनट — अच्छे से देखा जा सकता है।
शनि — रात 9 बजकर 27 मिनट — औसत रूप से देखा जा सकता है।
बुध — शाम 5 बजकर 51 मिनट — देखना मुश्किल।
मंगल — अपरान्ह 4 बजकर 15 मिनट — नहीं देखा जा सकता है।

Back to top button