“सर, कम से कम पास कर दीजिए!”- यूपी बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान में छात्रों की दिलचस्प अपीलें
"सर, कम से कम पास कर दीजिए!"- यूपी बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान में छात्रों की दिलचस्प अपीलें

“सर, कम से कम पास कर दीजिए!”- यूपी बोर्ड कॉपियों के मूल्यांकन के दौरान में छात्रों की दिलचस्प अपीलें, : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की कॉपियों का मूल्यांकन गाजीपुर जिले के पाँच केंद्रों पर लगातार जारी है। इस कार्य में सैकड़ों शिक्षक विभिन्न विषयों की कॉपियों का मूल्यांकन कर रहे हैं। इस दौरान छात्रों की लिखी कुछ इमोशनल और मज़ेदार पंक्तियाँ टीचर्स के चेहरे पर मुस्कान ला रही हैं।
एक शिक्षक ने बताया कि हाईस्कूल की विज्ञान की आंसर शीट में एक छात्र ने लिखा,
“सर, मुझे कम से कम 70 नंबर दे देना, नहीं तो मेरी सौतेली मां मुझे मारेगी।”
वहीं, एक अन्य छात्र ने लिखा,
“सर, इस बार पास कर दीजिए, अगली बार पक्का मेहनत करूंगा।”
कुछ छात्रों ने बड़ी ही मासूमियत से अपील की:
“बड़े-बड़े देशों में छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं, सर इतना ही आता है, कृपया पास कर दीजिए।”
परीक्षार्थी और मूल्यांकन का हाल
गाजीपुर जिले में लगभग 1.40 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि करीब 6 हजार छात्र अनुपस्थित रहे।
कुल 8 लाख कॉपियों का मूल्यांकन किया जाना है, जिसमें से लगभग 60% कार्य पूरा हो चुका है।
पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हो रही है, ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे।
शिक्षक भी मज़े ले रहे
मूल्यांकन के दौरान इन दिलचस्प अपीलों ने शिक्षकों के बीच हल्की-फुल्की हंसी-मजाक का माहौल बना दिया है। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि ऐसी अपीलों का मूल्यांकन पर कोई असर नहीं पड़ता और सभी कॉपियों की जांच निर्धारित मानकों के अनुसार ही की जाती है।
जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही सभी कॉपियों की जांच पूरी हो जाएगी।








