आयुध निर्माणी में सम्पन्न हुआ हस्ताक्षर अभियान

आयुध निर्माणी में सम्पन्न हुआ हस्ताक्षर अभिया
कटनी – भारत की आयुध निर्माणियाँ भारतीय सेना का चौथा स्तंभ कहलाती हैं। 1अक्टूबर 2021 को भारत सरकार ने देश की सभी आयुध निर्माणियों के निगमीकरण का फैसला कर एलान भी कर दिया। इस एलान के तुरंत बाद रक्षा क्षेत्र में कार्यरत सभी महासंघों ने इस पर प्रतिकूल प्रतिक्रिया दी। कइयों बार सरकार के प्रतिनिधियों से मेज वार्ता की, काली पट्टी लगाकर विरोध दर्ज किया, ज्ञापन सौंपे यहाँ तक कि हड़ताल भी की। किंतु कुम्भकर्णीय नींद सोती सरकार के कान में जूँ तक नहीं रेंगी। सरकार ने ये लिखित आश्वासन दिया था कि जब तक निगम की नीति तय नहीं होती तब तक समस्त आयुध कर्मचारी deemed deputation पर रहेंगे अर्थात सरकारी एवं केंद्रीय रहेंगे। उनकी सेवा शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। किंतु सरकार इससे भी मुकर गई। तत्पश्चात महासंघों ने न्याय प्रक्रिया पर विश्वास करते हुए कानून का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय गए। न्यायालय में सरकार के पक्ष से हलफनामा दाखिल किया गया कि हम कर्मचारियों की अनुमति के बिना उन्हें निगम के अधीन नहीं करेंगे।
सरकार की वादाखिलाफी के विरुद्ध अब रक्षा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त महासंघों (जिसमें AIDEF, INDWF, BPMS एवं CDRA हैं) ने एकजुट होकर सरकार के इस निर्णय के विरुद्ध विगुल फूँक दिया है।
महासंघों के आहवान पर आयुध निर्माणी कटनी में भी एक “संयुक्त संघर्ष समिति” बनी जिसने 09 सितंबर 2025 को पम्पलेट वितरण कर एवं 10 सितंबर को निर्माणी मुख्य द्वार पर आमसभा आयोजित कर कर्मचारियों को जगाया, उनकी सोच को एक दिशा दी तथा उनके मन को आंदोलित किया। 11 सितंबर से 09 अक्टूबर 2025 तक महासंघों के निर्देशानुसार देश की समस्त निर्माणियों की तरह निर्माणी कटनी में भी एक “हस्ताक्षर अभियान” जोश और उत्साह के साथ संपन्न किया गया। संयुक्त संघर्ष समिति के महासचिव संजय तिवारी ने बताया कि, 15 अक्टूबर को लगभग सभी कर्मचारियों द्वारा हस्ताक्षरित समस्त प्रारूप कार्यकारी निदेशक के माध्यम से DDG, फील्ड यूनिट, जबलपुर को भेजे गए हैं। निर्माणी के 575 कर्मियों में से 525 कर्मियों ने सरकारी चयनित हुए थे, सेवानिवृत्ति तक सरकारी ही रहेंगे के विकल्प को चुना है जो कि 91.3% होता है। महासचिव संजय तिवारी ने इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय समस्त कर्मचारियों को दिया है। संयोजक शिवाजी प्रताप सिंह ने संयुक्त संघर्ष समिति के संरक्षक मंडल सदस्य शिव पाण्डेय, अजय प्रताप सिंह बघेल एवं रजनीश शर्मा का मार्गदर्शन हेतु साधुवाद किया।







