Sidhi Lok Sabha Seat :अब हार्ट अटैक से पुलिसकर्मी की मौत

election lg

सीधी। सीधी लोकसभा क्षेत्र में सुबह 11 बजे तक 22.84 फीसदी मतदान हुआ। सुबह के समय यहां पर मतदाताओं की लंबी कतार दिखी। वहीं मतदान शुरू होते ही सेक्टर मोबाइल ड्यूटी में तैनात एएसआई गब्बू लाल यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

गब्बू लाल इंदौर से सीधी चुनाव ड्यूटी करने आया था। सीधी में कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह और भाजपा सांसद रीति पाठक के बीच कड़ी टक्कर है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रीति पाठक के समर्थन में सभा भी कर चुके हैं।

ग्रामीणों ने मतदान का किया बहिष्कार, एसडीएम पहुंचाने समझाने जनपद मानपुर के ग्राम पुटपुरा मतदान केंद्र 205 में मतदाता सड़क निर्माण न होने से नाराज हैं। उन्होंने मतदान करने से मना कर दिया। इसके बाद एसडीएम अनुराग सिंह सहित निर्वाचन अधिकारी मौके पर पहुंच मतदाताओं को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं। विदित हो कि ग्राम पुटपुरा से सटे बड़े क्षेत्र में पुलिस लाइन का निर्माण किया गया है,इस निर्माण के बाद से ही मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह ध्वस्त है।

इसके बाद एसडीएम अनुराग सिंह सहित निर्वाचन अधिकारी मौके पर पहुंच मतदाताओं को समझाइश देने का प्रयास कर रहे हैं। विदित हो कि ग्राम पुटपुरा से सटे बड़े क्षेत्र में पुलिस लाइन का निर्माण किया गया है,इस निर्माण के बाद से ही मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह ध्वस्त है।