katniमध्यप्रदेश

बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में डन कालोनी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ 11 मार्च से, श्री युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति ने की धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपील

बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में डन कालोनी में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ 11 मार्च से, श्री युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति ने की धार्मिक आयोजन में शामिल होने की अपी

कटनी(YASHBHARAT.COM)। शहर के बरगवां क्षेत्र स्थित डन कालोनी के प्रथम गार्डन में आचार्य आश्रम चित्रकूट धाम के श्री श्री 1008 परम पूज्य राजगुरू बदरी प्रपन्नाचार्य महाराज के सानिध्य में आगामी 11 मार्च से 18 मार्च तक संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। श्री युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित हो रहे इस विशाल धार्मिक आयोजन को लेकर श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में आयोजित पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए समिति के सदस्यों ने बताया कि संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ आगामी 11 मार्च बुधवार को विशाल कलश शोभायात्रा से होगा। कलश यात्रा मेडरोड स्थित श्री श्री 1008 श्री दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर से दोपहर 3 बजे शुरू होगी और शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए डन कालोनी स्थित कथास्थल पहुंच कर समाप्त होगी। जहां देव पूजन एवं कथा महात्मय संबंधी धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कराए जाएंगे। दूसरे दिन 12 मार्च को मंगलाचरण, परिक्षितजन्म, कपिलोपाख्यान व ध्रुव चरित्र का प्रसंग होगा। तीसरे दिन 13 मार्च को जड़भरत प्रसंग व प्रहलाद चरित्र के बारे कथा सुनाई जाएगी। चौथे दिन 14 मार्च को वामन अवतार, रामचरित्र, एवं कृष्ण जन्मोत्सव की लीला होगी। पांचवे दिन 15 मार्च को श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं व गोवर्धन उत्सव का प्रसंग होगा। छठवें दिन 16 मार्च को कंश वध, श्रीकृष्ण रूकमणी विवाह महोत्सव प्रसंग होगा। वहीं सांतवें और अंतिम दिन 17 मार्च को सुदामा चरित्र प्रसंग के साथ ही व्यास पूजन व कथा विश्राम संबंधी धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कराए जाएंगे। संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का समापन 18 मार्च बुधवार को हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ होगा। श्री युवराज स्वामी शिष्य मंडल सेवा समिति ने शहर की धर्म प्रेमी जनता से इस धार्मिक आयोजन में पहुंच कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Back to top button