Shri Ram Lala Ji Darshan Live मंदिर के गर्भगृह में विराजमान श्री रामलला विग्रह की पहली तस्वीर सामने आई, आप भी करें दर्शन

images 41

Shri Ram Lala Ji Darshan Live भगवान श्री राम अपने महल में विराजमान है। बालरुप की इस छवि के दर्शन के लिए न जाने कितनी पीढ़ियों ने संघर्ष किया अब निःसन्देह हम सौभाग्यशाली हैं जिन्हें भगवान ने दर्शन दिए। 500 साल से जिस राम को देखने करोड़ों रामभक्त की आंखे लालायित थीं वह घड़ी आ गई।

images 42

Shri Ram Lala Ji Darshan

अब देशभर के राम भक्तों को बस उस पल का इंतजार है जब राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और भगवान राम के दर्शन हो सकेंगे. इससे पहले गुरुवार 18 जनवरी को गर्भगृह में प्रतिमा को स्थापित किया जा चुका है. मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला की पहली तस्वीर सामने आई है.

NPIC 20241187289 450x300 1

अयोध्या गर्भगृह में विराजित चांदी की प्रतिमा

प्रतिमा को कर्नाटक के प्रसिद्ध मूर्तिकार अरुण योगीराज ने कृष्णशिला में तैयार किया है. मैसूर के प्रसिद्ध मूर्तिकारों की पांच पीढ़ियों की पारिवारिक पृष्ठभूमि वाले अरुण योगीराज वर्तमान में देश में सबसे अधिक डिमांड वाले मूर्तिकार हैं. अरुण वह मूर्तिकार हैं, जिनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी सराहना कर चुके हैं।

wp 17056252599464739883240114231731

3.4 फीट ऊंचा है रामलला का आसन

बता दें कि बुधवार रात को क्रेन की मदद से रामलला की मूर्ति को राम मंदिर परिसर के अंदर लाया गया था. इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उनका आसन भी तैयार किया गया है. रामलला का आसन 3.4 फीट ऊंचा है।

images 41

1st Photo Of Ram Lalla Idol Inside Ayodhya Temple’s Sanctum Sanctorum

1st Photo Of Ram Lalla Idol Inside Ayodhya Temple’s Sanctum Sanctorum