जहां-जहां पुलिस तैनात, वही हाथ की सफाई दिखाई मोबाइल चोरो ने,सुभाष चौक, केंद्रीय विद्यालय सहित कई स्थानों से एक दर्जन से अधिक लोगों के मोबाइल पार
कटनी – शारदीय नवरात्रि की महा अष्टमी में माता रानी के दर्शनों को एक तरफ श्रद्धालुओं की भीड़ सड़कों पर उमड़ी है तो दूसरी ओर जहां सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात है वही मोबाइल और पर्स पार कर बदमाश हाथ साफ कर रहे हैं। सुभाष चौक में जहां आधा दर्जन से अधिक लोगों के मोबाइल पार किए हैं तो वहीं केंद्रीय विद्यालय सहित अन्य स्थान जहां पर भीड़ थम रही है, वहां पर गिरोह अपना हाथ साफ कर रहे हैं। शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है लेकिन पुलिस की दहशत के बिना गिरोह मोबाइल पर्स आदि पार करने में बदमाश पीछे नहीं हट रहे हैं। मोबाइल चोरी की घटना सबसे अधिक सुभाष चौक में हुई है, पिछले दो से तीन घंटे के अंदर आधा दर्जन से अधिक मोबाइल चोरी हुए हैं। सुभाष चौक में चारों ओर की भीड़ एकत्र हो रही है और दर्शनों के लिए भीड़ के थमते ही बदमाश हाथ साफ कर रहे हैं।













