Latest

क्या आपको भी चेहरे को शार्प लुक देने के लिए मेकअप कॉन्टूरिंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

क्या आपको भी चेहरे को शार्प लुक देने के लिए मेकअप कॉन्टूरिंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

मेकअप करना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए नए से नए लुक्स सोशल मीडिया पर नजर आ ही जाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं मेकअप का असली काम क्या होता है? अगर नहीं तो बता दें कि मेकअप प्रोडक्ट्स केवल आपके चेहरे के फीचर को उभारने में मदद करते हैं और उन्हें खूबसूरती के साथ हाइलाइट करते हैं।

फेस फीचर को हाइलाइट करने की बात करें तो चेहरे को शार्प लुक देना भी मेकअप का ही काम होता है। इसके लिए आप कॉन्टूरिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। खासकर आप और हम अपने चेहरे की जॉलाइन को कॉन्टूर करना पसंद करते हैं ताकि हम फेस फैट को छुपा सकें और जॉलाइन को शार्प लुक दे सकें। तो आइए जानते हैं कैसे करना चाहिए जॉलाइन को कॉन्टूर।

क्या आपको भी चेहरे को शार्प लुक देने के लिए मेकअप कॉन्टूरिंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

ऐसे करें पाउडर कॉन्टूरिंग

कॉन्टूर करने के लिए सबसे पहले आप ब्रश पर कॉन्टूरिंग पाउडर को लें। इसके लिए आप पाउडर का इस्तेमाल करें। इसके बाद आप हल्के हाथों का इस्तेमाल कर चेहरे के नीचे की ओर कॉन्टूर करें। ध्यान रहे कि आप सही तरीके से पाउडर को ब्लेंड करें ताकि लाइन्स न नजर आए। साथ ही आप पाउडर को कानों के नीचे से लेकर डबल चिन तक पाउडर को ब्लेंड करें।(

इस तरह से करें क्रीम कॉन्टूरिंग
cream contouring hacks

बता दें कि क्रीम कॉन्टूर आप जरा ध्यान से करें। ऐसा इसलिए क्योंकि क्रीम कॉन्टूरिंग अगर ठीक तरीके से न की जाए तो ये आपका लुक खराब कर सकती है। क्रीम कॉन्टूरिंग करते समय आप कम से कम प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें। साथ ही इसे आप चेहरे के जॉलाइन पर नीचे गर्दन की ओर ब्लेंड करें। ब्लेंड करने के लिए आप चाहे तो ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही क्रीम प्रोडक्ट के बाद आप इसे पाउडर कॉन्टूर से इसे सेट कर लें ताकि कॉन्टूरिंग लंबे समय तक टिका रहे। इसके लिए आप अपनी स्किन से करीब 2 टोन डार्क कलर का इस्तेमाल करें और डॉट-डॉट कर ही प्रोडक्ट को लगाएं।

क्या आपको भी चेहरे को शार्प लुक देने के लिए मेकअप कॉन्टूरिंग का इस्तेमाल करना चाहिए।

अन्य टिप्स

  • कॉन्टूरिंग करने के लिए हमेशा हल्के हाथों का इस्तेमाल करें।
  • हमेशा साफ-सुथरे ब्रश का इस्तेमाल करें।(मस्कारा से जुड़े हैक्स)
  • मेकअप ब्रश को इस्तेमाल करने से पहले और बाद में जरूर धो लें।
  • साथ ही मेकअप के प्रोडक्ट्स को कम से कम मात्रा में ही इस्तेमाल करें ताकि आप आसानी से ब्लेंड कर सकें।
  • इसके अलावा आप फाउंडेशन और कंसीलर की कवरेज धीरे-धीरे बिल्ड करें।

Back to top button