Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

G-7 Summit: उद्घाटन के कुछ ही देर बाद ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, खालिस्तानी नारे लिखे जाने की भी खबर

उद्घाटन के कुछ ही देर बाद ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी, खालिस्तानी नारे लिखे जाने की भी खबर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इटली दौरे से पहले एक शर्मनाक घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार को खालिस्तानी चरमपंथियों ने उद्घाटन के कुछ ही देर बाद ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़ी गई। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक घटनास्थल को तत्काल साफ किया गया।

इस मामले को लेकर विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने कहा, हमने रिपोर्ट्स देखी हैं। हमने इस मामले को इटली के अधिकारियों के सामने उठाया है। हम समझते हैं कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम