Monday, April 6, 2026
Latest:
Latest

Short Terminated Train: 22 व 23 सितंबर को बड़ोदरा स्टेशन से शार्ट टर्मिनेट होगी रीवा=एकता नगर (केवड़िया) एक्सप्रेस

Short Terminated Train: 22 व 23 सितंबर को बड़ोदरा स्टेशन से शार्ट टर्मिनेट होगी रीवा=एकता नगर (केवड़िया) एक्सप्रेस।  पश्चिम रेलवे वड़ोदरा मंडल में भारी वर्षा के चलते ट्रैक पर जल भराव होने के कारण संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये एहतियात के तौर पर कुछ गाड़ियों को शार्ट टर्मिनेट/ऑरिजेनट करने का निर्णय लिया गया है।

वड़ोदरा मंडल में भारी बारिश के चलते रेलवे का निर्णय

 

जिसके अनुसार पमरे से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली गाड़ी संख्या 20905/20906 एकता नगर (केवड़िया) – रीवा- एकता नगर (केवड़िया) एक्सप्रेस ट्रेन को वड़ोदरा जंक्शन पर शार्ट टर्मिनेट/ऑरिजेनट करने का निर्णय लिया गया है। अर्थात यह रेलगाड़ी एकता नगर (केवड़िया) – वडोदरा जंक्शन के मध्य दोनों दिशाओं में आंशिक निरस्त रहेगी। रेल्वे के मुताबिक 22 सितम्बर को गाड़ी संख्या 20905 एकता नगर – रीवा एक्सप्रेस ट्रेन वड़ोदरा जंक्शन से ओरिजिनेट होगी। इसी प्रकार 23 सितम्बर को गाड़ी संख्या 20906 रीवा – एकता नगर ट्रेन वड़ोदरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम