अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना: महिला टॉयलेट के कमोड में फंसा मिला नवजात का शव, 8 घंटे चला रेस्क्यू
अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना: महिला टॉयलेट के कमोड में फंसा मिला नवजात का शव, 8 घंटे चला रेस्क्यू

छिंदवाड़ा।अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना: महिला टॉयलेट के कमोड में फंसा मिला नवजात का शव, 8 घंटे चला रेस्क्यू। जिले में इंसानियत को शर्मसार करने का मामला सामने अाया है। परासिया के शासकीय सिविल अस्पताल में महिला शौचालय के कमोड में एक नवजात का शव फंसा हुआ मिला। मासूम की जिंदगी शुरू होने से पहले ही खत्म हो चुकी थी, लेकिन वो जिस हालत में मिली उसने पूरे अस्पताल प्रबंधन को हैरान कर दिया।
बीजेपी विधायक के बेटे की शादी पर बवाल, खजराना गणेश मंदिर के गर्भगृह में वरमाला पर सवाल; VIP को एंट्री?
अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना: महिला टॉयलेट के कमोड में फंसा मिला नवजात का शव, 8 घंटे चला रेस्क्यू
सोमवार को रोज की तरह दोपहर अस्पताल में सफाई का काम चल रहा था. इसके कुछ समय बाद जब महिला सफाई कर्मचारी दोबारा शौचालय की सफाई के लिए पहुंची तो उसने देखा कि कमोड से पानी का फ्लो नहीं हो रहा है, पहले तो सफाई करने वाली को लगा कि कोई सामान फंसा होगा लेकिन जब उसने ध्यान से देखा तो उसके होश उड़ गए।
कमोड के अंदर नवजात का हाथ और सिर दिखाई दे रहा था। घबराई सफाई कर्मचारी ने तुरंत अस्पताल प्रबंधन को सूचना पहुंचाया। कुछ ही देर में यह खबर पूरे अस्पताल में फैल गई। इसके बाद मैनेजमेंट ने पुलिस को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन मामला आसान नहीं था।नवजात का शव बुरी तरह से टायलेट के कमोड में फंस चुका था।
पुलिस, अस्पताल स्टाफ और नगर पालिका के कर्मचारियों ने मिलकर कमोड को तोड़ने का फैसला किया। लगभग 7 से 8 घंटे की लंबी मशक्कत के बाद आखिरकार कमोड तोड़कर नवजात के शव को बाहर निकाला जा सका। इस पूरी प्रक्रिया को खत्म होते होते अंधेरा हो चुका था।
आनन-फानन में एएनसी, पीएनसी कक्ष और लेबर रूम की जांच की गई. यह पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं कोई महिला ऐसी तो नहीं है, जिसने हाल ही में प्रसव किया हो और बच्चा उसके साथ न हो. हालांकि जांच के दौरान ऐसी किसी महिला का पता नहीं चल सका।
अस्पताल में दिल दहला देने वाली घटना: महिला टॉयलेट के कमोड में फंसा मिला नवजात का शव, 8 घंटे चला रेस्क्यू