Monday, April 20, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Shiksha Niti: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने लागू की नई परीक्षा प्रणाली, विषय और मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव; फाउंडेशन ग्रुप से हटे योग और पर्यावरण नए ग्रुप में शामिल

Shiksha Niti: देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी ने लागू की नई परीक्षा प्रणाली, विषय और मूल्यांकन प्रणाली में बदलाव; फाउंडेशन ग्रुप से हटे योग और पर्यावरण नए ग्रुप में शामिल। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अंतर्गत आने वाले स्नातक पाठ्यक्रम की परीक्षा स्कीम में उच्च शिक्षा विभाग ने बदलाव किए हैं। भले ही विषयों की संख्या कम नहीं हुई है, लेकिन मेजर-माइनर ग्रुप से विषय में बदलाव किया गया है। साथ ही फाउंडेशन ग्रुप से अलग कर योग और पर्यावरण विषय का नया ग्रुप रखा गया है।

विभाग ने यह परीक्षा स्कीम 2025-26 सत्र से स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए लागू कर दी है। नई परीक्षा स्कीम आने से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक संस्थानों को अवगत करा दिया है। अधिकारियों के मुताबिक अब मुख्य और आंतरिक परीक्षा में न्यूनतम अंक निर्धारित कर दिए हैं, जिसमें 70 में से 23 अंक मुख्य और 30 में से 10 अंक आंतरिक में विद्यार्थियों को लाना अनिवार्य किया गया है।

 

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि