बांग्लादेश में शेख हसीना का इस्तीफा, सेना का बड़ा बयान, जानें देश में क्या होगा अगला कदम
बांग्लादेश में शेख हसीना का इस्तीफा, सेना का बड़ा बयान, जानें देश में क्या होगा अगला कदम

बांग्लादेश में शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है बांग्लादेश में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच भड़की हिंसा अब उग्र हो चुकी है। इस बीच बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने अपने पद से इस्तीफे दे चुकी हैं। वहीं इसके बाद देश के सेना प्रमुख ने कहा है कि वो सभी से बातचीत करके देश में अंतरिम सरकार बनवाएंगे। यहां पढ़ें सभी अपडेट्स…
वहीं बीएसएफ के महानिदेशक (कार्यवाहक) दलजीत सिंह चौधरी और वरिष्ठ अधिकारी भारत-बांग्लादेश सीमा सुरक्षा की समीक्षा के लिए कोलकाता पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक बीएसएफ ने पड़ोसी देश में हिंसक घटनाक्रम के मद्देनजर भारत-बांग्लादेश सीमा के 4,096 किलोमीटर क्षेत्र में सभी इकाइयों को ‘हाई अलर्ट’ जारी किया है।
शेख हसीना ने देश छोड़ा और इस्तीफा दिया- सेना
बांग्लादेश के एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बढ़ते अशांति के बीच इस्तीफा दे दिया और बांग्लादेश छोड़ दिया। इसके साथ ही उनकी 15 साल की सत्ता समाप्त हो गई।
सेना और पुलिस गोली न चलाएं- बांग्लादेश सेना प्रमुख
बांग्लादेश के सेना प्रमुख वकर-उज-जमान ने कहा कि उन्होंने सेना और पुलिस दोनों से कोई गोली न चलाने को कहा है।
सेना ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर सेना ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सेना ने कहा कि हिंसा से देश को नुकसान हुआ है। हालांकि, सेना देश के हालात को पूरी तरह संभाल लेगी। सेना ने देश में अंतरिम सरकार के गठन के साथ शांति स्थापित करने की भी बात कही। प्रदर्शनकारियों से कानून अपने हाथ में न लेने की अपील भी की गई।
बांग्लादेश में मुजीब-उर-रहमान की मूर्ति से तोड़फोड़
ढाका में प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश के संस्थापक और शेख हसीना के पिता शेख मुजीब-उर-रहमान की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ कर दी। स्थानीय न्यूज चैनलों ने इससे जुड़े वीडियो भी प्रसारित किए।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने देश में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच इस्तीफा दे दिया है। बांग्लादेश के उच्चायोग के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स से इसकी पुष्टि की है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वह आज ही भारत पहुंच सकती हैं।








