कटनी। बरही पुलिस के द्वारा बोरे में बंद मिली लाश सनसनीखेज अधे कत्ल का चंद घंटे में पर्दाफाश किया है।अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन व संतोष डेहरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , कृष्णपाल सिंह एसडीओपी विगढ़ जिला कटनी के मार्गदर्शन में थाना बरही पुलिस के द्वारा बोरे में बंद मिली लाश सनसनीखेज अधे कत्ल का चंद घंटे में पर्दाफास किया गया।
घटना के अनुसार गत गत 04.06.2024 को रात्रि में थाना बरही को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम विचपुरा ददरा टोला क्रेसर प्लांट के पास खदान पर एक बंद बोरा, जिसमें मानव जैसी दुर्गध का आ रही है, पड़ा हुआ है सूचना पर थाना बरही के पुलिस स्टाफ के द्वारा मौके पर पहुंचकर मर्ग एवं अपराध कायम कर विवेचना शुरू की गयी, क्योंकि लाश बोरे अंदर मिली हुई थी और उसका चेहरा भी बनयान से ढका हुआ था एवं सिर पर चोट के निशान होकर मृतक के हाथ पैर गर्दन से रस्सी से बंधे हुये थे, जो लाश भी अज्ञात थी तथा आरोपियो की भी कोई जानकारी नहीं थी, जो पुलिस के लिए एक चुनौती थी. जिसको देखते हुये थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी, जो टीम के द्वारा सर्वप्रथम अज्ञात मृतक की शिनाख्त भोला उर्फ विजय वर्मन पिता स्व. लल्ला वर्मन उम्र 32 वर्ष निवासी छिदिया टोला विचपुरा के रूप में की गयी एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश पतासाजी हेतु क्षेत्र में मुखबिर तत्र फैलाये गये, पता बला कि मृतक की पत्नी ज्योति वर्मन से मृतक के पडोसी कृष्ण उर्फ रजन् वर्मन पिता रमेश वर्मन उम्र 23 साल निवासी छिदिया टोला विवपुरा थाना बरही के करीब दो वर्ष पहले प्रेम प्रसंग थे।
इस बात को लेकर मृतक विजय वर्मन अपनी पत्नी के साथ शराब के नशे में आरोपी रजनू वर्मन का नाम लेकर आये दिन लडाई झगडा व मारपीट करता था।
घटना के पूर्व भी मृतक द्वारा पत्नी ज्योति के साथ इसी बात पर से मारपीट की थी जो रजनू वर्मन ने अपने दोस्त संजय वर्मन के साथ मिलकर मृतक विजय वर्मन को मारने का प्लान बनाया था और प्लान के मुताबिक दिनांक 02.06.2024 को सजय वर्मन ने भोला उर्फ विजय वर्मन को शराब पीने के लिये हरि वर्मन की दुकान ग्राम विचपुरा में रात्रि करीबन 07/30 बजे बुलाकर दोनों ने दुकान के पास बैठकर शराब पी थी फिर प्लान के मुताबिक संजय वर्मन भोला वर्मन को बडकुल के आम के पेड़ के पास खेत में लेकर आया और वहां पर एक पाव देशी शराब पिलायी पीछे से आरोपी रजनू वर्मन पहुंच गया जिससे देखा भोला वर्मन रजनू वर्मन को गाली गलौज कर झूमा झपटी करने लगा तथा रजनू वर्मन के अपने पास में रखी एक लोहे की चाकू से मृतक भोला उर्फ विजय वर्मन के गले में मार दिया जिससे भोला उर्फ विजय वर्मन की मौत हो गई, फिर भोला वर्मन उर्फ विजय वर्मन की लाश को आरोपी संजय वर्मन एवं आरोपी रजनू वर्मन घसीट कर पास में ही धनीराम वर्मन के खेत की मेड के पास खदनिया (छोटा गड्ढा) में डालकर संजय वर्मन अपने खेत के घर से फावडा लेकर आया जो फावडे से इन दोनों आरोपियो ने पास की मिट्टी से मृतक एवं उसकी चप्पलों को ढक्कर छिपा दिया था ताकि भोला की लाश के के बारे में किसी को पता न चल जाये। दूसरे दिन 03.06.2024 को रात्रि करीबन 09-10 बजे दोनों आरोपियो ने मृतक की लाश को खदनिया (छोटा गड्ढा) से निकालकर रस्सी से मृतक के हाथ बाध कर छोड़ दिया।
