
सोशल मीडिया पर कॉपी-चेकिंग शेयर करना पड़ेगा भारी, CBSE की सख्त चेतावनी। Central Board of Secondary Education (CBSE) ने कॉपी जांच से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। बोर्ड ने कहा है कि मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी तरह गोपनीय है और इसे सार्वजनिक करना नियमों का गंभीर उल्लंघन है।
X अचानक डाउन: दुनिया भर में यूजर्स परेशान, फीड और पोस्ट हुए ठप
सोशल मीडिया पर कॉपी-चेकिंग शेयर करना पड़ेगा भारी, CBSE की सख्त चेतावनी
शिक्षक और कर्मचारी WhatsApp, Facebook, Instagram जैसे प्लेटफॉर्म पर कॉपी जांच, अंक या फोटो शेयर नहीं कर सकते।ऐसा करने पर आईटी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाईहो सकती है।फर्जी जानकारी फैलाने वालों और CBSE का नाम/लोगो गलत इस्तेमाल करने वालों पर भी सख्ती की जाएगी।जरूरत पड़ने परसाइबर सेल के जरिए FIR दर्ज की जा सकती है। नियमों का उल्लंघन करने पर शिक्षकों के **करियर और सर्विस रिकॉर्ड पर असर पड़ सकता है।
बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा और रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए केवल **आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें। CBSE का यह कदम परीक्षा प्रणाली की पारदर्शिता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए उठाया गया है।







