व्यापार

Share Market Today 31 March 2020: प्री-ओपनिंग में BSE 850 अंक ऊपर, जानिए निफ्टी का हाल

Share Market Today 31 March 2020: शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का रुख नजर आ रहा है। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 850 अंकों की तेजी के साथ रहा। सुबह 9.15 बजे सेंसेक्स 854 अंकों की तेजी के साथ 29,211 रहा, वहीं निफ्टी में 200 अंकों की बढ़त रही और यहां 8472 पर ट्रेडिंग हुई।

इससे पहले घरेलू शेयर बाजार सोमवार को एक बार फिर बिकवाली के दबाव में आ गए थे। मंगलवार को सेंसेक्स 1,375.27 अंक (4.61 फीसदी) गिरावट के साथ 28,440.32 पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 379.15 अंक (4.38 फीसदी) गिरकर 8,281.10 के स्तर पर रहा। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में दो फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स में 1.75 फीसदी गिरावट दर्ज की गई थी।

दरअसल, देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ने के कारण दिनोंदिन लॉकडाउन की पाबंदिया कड़ी की जा रही हैं। इसकी वजह से मायूसी का माहौल बना हुआ है। आर्थिक गतिविधियां ठप पड़ी हैं। लोगों के रोजगार और नौकरियां दांव पर लगी है। ऐसा माहौल शेयर बाजार के लिए ठीक नहीं होता।

 

जानिए बाजार का हाल

  1. कोरोना के बढ़ते मामले: देश में कोरोना वायरस के कुल मरीजों की संख्या 1,100 से ऊपर निकल गई है। इसके तीसरे स्टेज-3 में पहुंचने की आशंका गहरा गई है। इस स्टेज में पहुंचने पर हालात बेकाबू हो सकते हैं।

  2. कंपनियों की बिक्री ठप: कई कंपनियों की बिक्री करीब-करीब ठप पड़ गई है। इस वजह से उन्हें आय नहीं हो रही है। ऐसे में वे ‘एक्ट ऑफ गॉड’ क्लॉज का सहारा लेकर भुगतान टाल रही हैं। हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनी ने वेंडर को पेमेंट पर रोक लगा दी है।

 

  1. मंदी की दस्तक: कई रेटिंग एजेंसियों ने भारत के विकास दर में भारी गिरावट की आशंका जताई है। आईसीआरए के अनुसार अप्रैल-जून में विकास दर 4.5 फीसदी रह सकती है। साल 2020-21 में यह केवल दो फीसदी रहेगी। नोमूरा ने भी ऐसी ही आशंकाएं जताई है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम