
Share Market: आमतौर पर बजट से बाद शेयर मार्केट में गिरावट देखी जाती है, लेकिन इन बार जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। 1 फरवरी को बजट के बाद शेयर बाजार के दोनों सूचकांकों में तेजी रही और यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी है।
आज बीएसई में 1300 अंकों की तो एनएसई में 350 अंकों की तेजी रही। बैंकिंग सेक्टर को सबसे ज्यादा फायदा हुआ। 9.40 बजे 1,250.94 अंकों की तेजी (+2.57%) के साथ BSE 49,851.55 अंक के स्तर पर रहा। वहीं NSE में +358.50 अंकों की तेजी (+2.51%) रही और यहां 14,639.70 के स्तर पर ट्रैडिंग हुई। माना जा रहा है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में जो घोषणाएं की हैं, उनका निवेशकों में सकारात्मक असर देखने को मिला है। विदेशी निवेशक भी बजट से खुश हैं।








