FEATURED

Shahin Bagh Protest: प्रदर्शनकारियों को आतंकी हमले के लिए उकसाने वाले ISIS के दो संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्‍ली । दिल्‍ली पुलिस नें जामिया नगर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन को लेकर एक अहम खुलासा किया है। दिल्‍ली पुलिस के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक प्रदर्शन स्थल से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों का आईएसआईएस से संदिग्‍ध कनेक्‍शन सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों संदिग्‍ध जम्‍मू कश्‍मीर के रहने वाले हैं और इनके ऊपर शाहीन बाग के धरने में बैठे लोगों को आतंकी हमले के लिए उकसाने का आरोप है।

डीसीपी प्रमोद सिंह के मुताबिक पकड़े गए कपल का आईएसआईएस कनेक्‍शन सामने में आ रहा है। आरोपियों के नाम हिंद बशीर बेग और जहानजेब सामी है और दोनों को ओखला के जामिया नगर से पकड़ा गया है। इन पर लोगों को सीएए के खिलाफ लोगों को भड़काने का आरोप है।

आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से है संबंध

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी आईएसआईएस के खुरासान मॉड्यूल से ताल्‍लुक रखते हैं। इधर, सीएए प्रदर्शन के ISIS कनेक्‍शन सामने आने के बाद से पुलिस सहित अन्‍य जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। होली का त्यौहार नजदीक है ऐसे में बाजार में चहल-पहल बढ़ गई है। इस दौरान कहीं किसी प्रकार की अनहोनी ना हो इसके लिए पुलिस अभी से सतर्क हो गई है। ताकि आतंकी मंसूबों पर पानी फेरा जा सके।

गौरतलब है कि हाल ही में उत्‍तर-पूर्वी दिल्‍ली के जाफराबाद में सीएए के खिलाफ शुरू हुआ प्रदर्शन हिंसक हो गया और इसके बाद दिल्‍ली कई इलाके हिंसा की चपेट में आ गए। इस हिंसा के दौरान कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। कई घर जला दिए गए। दंगों में कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। इस मामले में पुलिस से लेकर प्रशासन तक पर लोग उंगली उठा रहे हैं ।

Back to top button