LatestFEATUREDkatniमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

शहीद प्रदीप को गॉड ऑफ़ ऑनर के साथ दी विदाई, अमर रहे के नारों से गूंजा पूरा हरदुआ गांव, देखें वीडियो

कटनी। शहीद प्रदीप पटेल की अंतिम विदाई पर समूचा विजयराघवगढ़ शोकाकुल है। पार्थिव देह पहुंचाने के बाद हजारों लोगों ने शहीद के वाहन के साथ चलते हुए उन्हें अपने घर तक पहुंचाया । जहां पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा , प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, मंत्री लखन पटेल, सहित जिले के अधिकारी शामिल थे। इसके बाद सेना के बैंड नें शोक धुन बजाई तथा जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया।

20240907 180444

 

 

शहीद प्रदीप पटेल का पार्थिव शरीर उनके ग्रह ग्राम हरदुआ कला पहुंच गया है। शहीद के पहुंचते ही यहां मौजूद हजारों लोगों की आंखे नम हो गई। बिलखते माता पिता को विधायक संजय पाठक ने संभाला, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने की तैयारी हो चुकी है।

हरदुआ ग्राम में विधायक संजय पाठक के साथ प्रभारी मंत्री उदयप्रताप सिंह , राज्य मंत्री लखन पटेल भी मौजूद हैं।

20240907 173316

 

बता दें कि जिले के विजयराघवगढ़ के निवासी शहीद प्रदीप पटेल को श्रंद्धांजलि देने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हजारों नागरिक अंतिम संस्कार स्थल पर मौजूद हैं।

लोग अपने बेटे को नम आंखों से बिदाई देने पहुंचे हैं। सुबह खजुराहो में शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर पहुंचा जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिवंगत को श्रद्धांजलि दी।

इधर विजयराघवगढ़ में विधायक संजय पाठक कल से ही परिजनों के साथ हैं। आज यहां बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह भी पहुंचे।

बता दें कि कटनी जिले के सैनिक प्रदीप पटैल का सिक्किम में एक हादसे में निधन हो गया था जिनकी पार्थिव देह आज कटनी पहुंची।

Back to top button