Latestमध्यप्रदेश
Shahdol Patwari Killed: शहडोल जिले के गोपालपुर गांव में खनन माफियाओं ने ट्रेक्टर से कुचल कर की पटवारी की हत्या

शहडोल। शहडोल जिले के देवलोन थाना क्षेत्र के सोन नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन को रोकने गए पटवारी को रेत माफिया के इशारे पर ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या करने का मामला सामने आया। यह घटना शनिवार को आधी रात की है। खनन माफियाओं ने पटवारी के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसे मार डाला। पुलिस के अनुसार रात में लगभग 12 बजे पटवारी अपने साथियों के साथ गोपालपुर के सोन नदी घाट पहुंचे थे। वहां रेत का अवैध खनन जारी था।
देवलोंद पुलिस ने बताया कि ब्यौहारी तहसील के खड्डा में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह बघेल तहसीलदार के आदेश पर अपने 3 अन्य पटवारी साथियों के साथ सरकारी वाहन से पेट्रोलिंग करते रेत के अवैध खनन को रोकने गए थे।








