katniLatest

Sex Racket Raid in Katni लखेरा में सेक्स रैकेट पकड़ कर छोड़ने की चर्चा, मामले ने पकड़ा तूल

Sex Racket Raid। रंगनाथ थाना अनर्गत लखेरा रोड चर्च के पास सेक्स रैकेट पकड़ कर छोड़ने का मामला चर्चाओं में आया है। चर्चानुसार यहां एक मकान मे कुछ यू ट्यूबर ने एक महिला पुलिस कर्मी के साथ एक मकान में घुसे। मकान के अंदर कुछ युवक-युवतियों को सेक्स रैकेट संचालित करने की धौंस दिखा कर सभी ने मोटी रकम ऐंठी और चलते बने।

महिला पुलिसकर्मी के साथ कुछ यू ट्यूबर ने किया लम्बा खेल

वही इस संबंध में जब रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नवीन नामदेव से बात की गई तो उनका कहना था कि उनके द्वारा इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

अब जिले के पुलिस कप्तान अभिजीत रंजन को पता लगाना होगा कि वो कौन मीडिया वाले थे और वो कौन महिला पुलिस कर्मी थी, जिन्होंने मिलकर छापे मारी की और ले देकर मामले को रफा-दफा कर दिया। सूत्रों की मानें तो इस मामले लगभग एक लाख का खेल किया गया है।

Back to top button