Sex Raid In Shivpuri Red Light Area: रेड लाइट एरिया से 7 युवतियों व 4 पुरूषों को गिरफ्तार किया । शिवपुरीमें पुलिस ने रेड लाइट एरिया में दबिश देकर देह व्यापार में संलिप्त 7 युवतियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 4 पुरुष ग्राहकों को भी दबोचा है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसा शिवपुरी शहर की देहात पुलिस को सूचना मिल रही थी कुछ लोग पुरानी शिवपुरी पु में देह व्यापार का धंधा कराते है जिस पर आज पुलिस ने एक गुप्त अभियान चलाकर लगभग 12:00 से 3:00 बजे तक देह व्यापार करने वाले घर पर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई करने से पहले पुलिस को अपने ही दो पुलिपु सकर्मियों र्मि को ग्राहक बनाकर देह व्यापार चलाने वाली महिलाओं तक भेजा, ग्राहक बनकर पहुंचे पुलिपु सकर्मियों र्मि ने रुपयों में सौदा तय कियाा।
बता दें प्रतिबंध के बाद भी अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। पुलिस को कई दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी। आज पुलिस ने छापा मारकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इससे पहले भी पुलिस ने कार्रवाई की थी।
दरअसल, प्रतिबंध के बाद भी शहर के देहात थाना क्षेत्र के पुरानी शिवपुरी क्षेत्र में अवैध रूप से ‘चकला घर’ (जहां देह व्यापार का कारोबार चलाया जाता है) चलाया जा रहा था। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश देकर 4 ग्राहक पुरुष और देह व्यापार के कारोबार में लिप्त 7 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी को थाने लेकर आई और उनके खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है।

