Site icon Yashbharat.com

sex racket in spa centre थैरेपी के नाम पर मॉल के स्पा सेंटर में चल रही थी जिस्मफरोशी

raid in Mall Spa

sex racket in spa centre छत्तीसगढ़ के भिलाई में सूर्या मॉल के स्पा में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भांडाफोड़ किया है। यहां पर थैरेपी के नाम पर सामान्य फीस लेकर केबिन के भीतर एक्सट्रा सर्विस के नाम पर जिस्मफरोशी का धंधा संचालित किया जा रहा था।

पुलिस ने अपने एक व्यक्ति को प्वाइंटर बनाकर स्पा में भेजा। प्वाइंटर से इशारा मिलते ही छामापार कार्रवाई की गई। स्पा के केबिन के भीतर आठ ग्राहक और वहां काम करने वाली आठ युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। साथ ही मौके से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। पुलिस ने स्पा संचालक और आठ ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही वहां काम कर रही आठ लड़कियों को रेस्क्यू किया गया है। सभी लड़कियां नार्थ ईस्ट के असम और अरुणाचल प्रदेश की हैं।

स्मृति नगर चौकी पुलिस ने स्पा संचालक और ग्राहकों पर पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई किया है। बीते सोमवार की रात को पुलिस ने सूर्या माल स्थित एसेंस स्पा में दबिश दी थी। पुलिस को शिकायत मिली थी की इस स्पा में लंबे समय से देह व्यापार चल रहा है। पुलिस ने कार्रवाई की योजना बनाई और अपने एक प्वाइंटर को वहां पर ग्राहक बनाकर भेजा। प्वाइंट का इशारा मिलते ही पुलिस ने महिला स्टाफ के साथ मिलकर दबिश दी। वहां के केबिन में ग्राहक और लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिलीं थई। पुलिस ने स्पा संचालक सारिक खान (33) निवासी फरीद नगर सुपेला को गिरफ्तार किया।

साथ ही स्पा में आपत्तिजनक हालत में मिले आठ ग्राहक देव प्रकाश (29) निवासी गांधी नगर नेहरू नगर, कंवलजीत सिंह (29) निवासी कोसा नगर सुपेला, दीपक अग्रवाल (46) निवासी राजनांदगांव, जय टांक (30) निवासी राजनांदगांव, निवेश जैन (30) निवासी राजनांदगांव, अमित सिंह (42) निवासी राजनांदगांव, नूरज सिंह राजपूत (34) निवासी हाउसिंग बोर्ड जामुल और सुरेंद्र कुमार गुप्ता (44) निवासी अर्जुनी राजनांदगांव को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ पीटा एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। वहीं देहव्यापार में लिप्त युवतियों को रेस्क्यू किया गया है।

Exit mobile version