जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास
जरूरतमंद महिलाओं को वितरित की सिलाई मशीनें
सिलाई मशीनों से आत्मनिर्भर बनने की राह,बाबा माधव शाह सेवा मंडल का सराहनीय प्रयास
कटनी – सतगुरु बाबा माधवशाह सेवा मंडल द्वारा “मानव सेवा ही सच्चा धर्म” के संकल्प के साथ निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों की निरंतर सेवा की जा रही है। इसी सेवा परंपरा के अंतर्गत बाबा माधवशाह भवन में जरूरतमंद माताओं-बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से सैकड़ों सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। मशीनों का वितरण जीवन मुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी के करकमलों से हुआ।
सेवा मंडल की सेवा परंपरा की शुरुआत सतगुरु बाबा नारायणशाह साहिब जी द्वारा वर्ष 1960 में की गई थी। सेवा का यह सिलसिला आज जीवन मुक्त सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी की प्रेरणा से निरंतर आगे बढ़ रहा है।
200 से अधिक परिवारों को प्रतिमाह सहायता
सेवा मंडल द्वारा प्रतिमाह 200 से अधिक निराश्रित एवं जरूरतमंद परिवारों को राशन सहित आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है। इसके साथ ही शिक्षा, चिकित्सा, दिव्यांग सेवा और अन्य जनकल्याणकारी गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। सिलाई मशीन वितरण का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को हुनर के माध्यम से स्वावलंबी बनाना और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में सहयोग देना है।
सेवा से मिलती है सच्ची शांति
इस अवसर पर सतगुरु सांई ईश्वरशाह साहिब जी ने मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दूसरों के दुख-दर्द को दूर करने का प्रयास जीवन में सच्ची शांति और सुख प्रदान करता है। जरूरतमंदों की सेवा से मिलने वाली दुआएं अनमोल होती हैं। उन्होंने कहा कि सतगुरु साहिबानों की कृपा और सेवा परंपरा से समाज के उत्थान का यह कार्य निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।








