सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अवनीश भार्गव का प्रथम कटनी आगमन, कांग्रेस मिलन एवं सम्मान समारोह में की शिरकत

सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अवनीश भार्गव का प्रथम कटनी आगमन, कांग्रेस मिलन एवं सम्मान समारोह में की शिरक
कटनी- जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अवनीश भार्गव का प्रथम कटनी आगमन हुआ। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला द्वारा जिला कांग्रेस कार्यालय में पुष्पमाला एवं शॉल पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में मंगल सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, श्याम यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे। तत्पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेता झम्मटमल थारवानी एवं जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुकेश परोहा द्वारा आयोजित (कैम्प थारवानी गार्डन)कांग्रेस मिलन एवं सम्मान समारोह में सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अवनीश भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष श्री सौरभ सिंह एवं प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी के साथ कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय तथा कांग्रेस पार्टी को बूथ एवं वार्ड स्तर पर सशक्त बनाने को लेकर सार्थक चर्चा की गई।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष मुकेश परोहा द्वारा किया गया। उन्होंने सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया। समारोह में उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक-एक कर संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार साझा किए और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे कार्यक्रम कांग्रेस परिवार को जोड़ने का कार्य करते हैं। सभी वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री जीतू पटवारी जी के मार्गदर्शन में बनाई जा रही वार्ड कमेटियां कांग्रेस संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगी।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी कांग्रेसजनों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेवादल प्रदेशाध्यक्ष अवनीश भार्गव, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रभारी वीरेंद्र द्विवेदी, महिला अध्यक्ष रजनी वर्मा, सेवादल अध्यक्ष मुकेश परोहा, झम्मटमल थारवानी ,रामनरेश त्रिपाठी,राकेश जैन कक्का, हरिशंकर शुक्ल, झम्मतमल थारवानी,राजा जगवानी,अंशु मिश्रा ,राजेश जाटव,अजय जैसवानी, जितेंद्र गुप्ता,श्याम पाहुजा,मोहन बत्रा,प्रेम बत्रा, नवनीत चतुर्वेदी,सौम्या राधेलिया,माया चौधरी,मुमताज बानो,शशि यादव, अदिता वर्मा,रंजीत सिंह,मौसूफ़ अहमद बिट्टू चोखे भाईजान,जालिम यादव,शोभा मंगलानी,कल्पना पाठक,मनीषा सिंह,राहुल होतवानी,संजय गुप्ता, दिग्विजय सिंह,अहमद कुरैशी,मंगल सिंह, शशि शेखर भारद्वाज,श्याम यादव,कमलेश यादव, गिरीश अहमद,राजकुमार यादव,सचिन गर्ग,कमलेश गर्ग,आनंद मिश्रा,शैलेंद्र पौराणिक,राकेश यादव, नरेंद्र सैनी,शक्ति सुधीर तिवारी,स्वतंत्र चौरसिया,मीनाक्षी वालवी,शुभम मिश्रा,संतोष यादव,कल्लू दास बैरागी,अजय गर्ग,सुरेंद्र जैन ,सुनील तलूजा ,विभाष थारवानी,आदित्य जैन, आर जी पांडे,मनोज निगम ,पाठक जी रेल्वे , राजाराम यादव,अरविंद गुप्ता,,विजय पटेल,संतोष यादव,देवीदीन गुप्ता ,,हेमा शर्मा ,नसीम भाईजान,रिंकू शुक्ला एवं समस्त कांग्रेसजन बड़ी संख्या उपस्थित रहे।








