Sensex Starting Ghanti: शेयर बाजार में फिर मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 19357 के पार

share bajar up

Sensex Starting Ghanti: शेयर बाजार में फिर मजबूत शुरुआत; सेंसेक्स 183 अंक चढ़ा, निफ्टी 19357 के पार
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को भी मजबूती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 183.98 (0.28%) अंकों की बढ़त के साथ 65,180.58 पर कारोबार करता दिखा।

दूसरी ओर, निफ्टी में 46.50 (0.24%) अंकों की बढ़त के साथ 19,352.55 अंकों के लेवल पर ट्रेड होता दिखा। मंगलवार को बाजार की मजबूती में फार्मा सेक्टर के शेयर सबसे आगे रहे। सिप्ला का शेयर सवा फीसदी की मजबूती के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रहा, जबकि जियो फाइनेंशियल का शेयर टॉप लूजर के रूप में कारोबार करता दिखा। हालांकि थोड़ी देर बाद इसके शेयरों में खरीदारी दिखने लगी।

इससे पहले सोमवार को भारतीय बाजार (Indian Stock Market) दो दिन की गिरावट के बाद हरे निशान पर बंद हुए थे। बीएसई सेंसेक्स 110 अंक मजबूत होकर 65000 के पार पहुंचकर बंद हुआ था।

इसे भी पढ़ें-  टाटा संस की लिस्टिंग पर छिड़ी बड़ी बहस: नोएल टाटा बोले- 'शेयर बाजार में जाने से बदल जाएगी 150 साल पुराने ग्रुप की मूल पहचान, परोपकार पर भारी पड़ सकता है मुनाफा'; Westside के 500 स्टोर खोलने का भी किया ऐलान