मध्यप्रदेश

रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला, आरोपी जुनैद गिरफ्तार

मंदसौर।  रजनीगंधा में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल का सनसनीखेज मामला, आरोपी जुनैद गिरफ्तार।  शहर कोतवाली क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवती ने 24 वर्षीय युवक मोहम्मद जुनैद के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मृत समझकर किया अंतिम संस्कार, अगले दिन जिंदा घर लौटा व्यक्ति – असम के सोनारी में हैरान कर देने वाली घटना

पीड़िता, जो ब्राइडल इवेंट का काम करती है, ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी चार साल पहले जुनैद से पहचान हुई थी और धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी। आरोप है कि एक दिन मौका पाकर युवक ने नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया।

शिकायत के अनुसार, बाद में आरोपी ने उसी वीडियो के जरिए युवती को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 18 अप्रैल की रात उसने कथित रूप से वीडियो युवती के मोबाइल पर भेजकर उसे धमकाने की कोशिश की। विरोध करने पर मामला और बढ़ गया।

युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Back to top button