Seema Haider News फोटो को लेकर एटीएस ने सीमा से सवाल पूछा- क्या पाकिस्तान आर्मी से जुड़ी है
Seema Haider News फोटो को लेकर एटीएस ने सीमा से सवाल पूछा है कि क्या वह पाकिस्तान आर्मी से जुड़ी है। हालांकि यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल है या फिर उसके नष्ट किए गए मोबाइल से जुटाया गया है, इसकी अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन दो दिन तक पूछताछ के बाद भी जांच पूरी नहीं होना इशारा कर रहा है कि एटीएस को ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिससे सीमा हैदर व उसके मददगार सचिन मीणा पर आने वाले समय में कानून का शिकंजा और कस सकता है।
सूत्रों ने जानकारी दी है कि पाकिस्तानी सेना की वर्दी में फोटो को लेकर उसने घुमाकर फिराकर जवाब दिए हैं। सीमा ने कभी उसका फोटो होने से इंकार किया तो कभी उसके भाई की वर्दी बताया। लेकिन नेम प्लेट पर उसके भाई से अलग नाम होने पर उसने इसे अपने भाई के दोस्त की बताया। इसके अलावा यह भी पता चला है कि उसने भारतीय सेना से जुड़े लोगों से सोशल मीडिया पर संपर्क बढ़ाए। इसके अलावा उसने दिल्ली-एनसीआर के युवाओं से भी जुड़ने का पूरा प्रयास किया। उसके नाम से बने एक फेसबुक पेज पर लगभग ढाई लाख फालोअर्स हैं। इसे सीमा हैदर ने फेेक बताया था। इसकी भी जांच की जा रही है, क्योंकि इस पेज से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गईं है। सीमा के मोबाइल से रिकवर की गईं दो वीडियो पोर्न बताई जा रही है। हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।
मकान बेचने को लेकर भी पूछताछ
अब तक सीमा पाकिस्तान का मकान 12 लाख में बेचकर आने का दावा कर इसी से मोबाइल, पासपोर्ट व एयर टिकट खरीदने का दावा करती रही है। लेकिन सीमा किराये के मकान में ही रह रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके वहां मकान बेचने की पुष्टि नहीं हो रही थी। इसके अलावा वह पासपोर्ट, टिकट कराने वाले ट्रैवल एजेंट तक कैसे पहुंची। मकान किसे और किसकी मदद से बेचा। रुपये नकद मिले या खाते में आए। रुपया मकान बेचकर मिला या फिर उसका कोई मददगार है। इन सब बातों को लेकर भी सवाल किए हैं। जिनमें सीमा उलझती नजर आई है।