SDM Nisha Murder पति मनीष शर्मा ने की थी हत्या, सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया
SDM Nisha की हत्या पति मनीष शर्मा ने की थी, सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया

SDM Nisha Murder मध्य प्रदेश का चर्चित एसडीएम निशा हत्याकांड का खुलासा हो गया है। पुलिस के मुताबिक, SDM की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उनके पति मनीष शर्मा ने की थी और सबूत मिटाने के लिए कपड़ों को वॉशिंग मशीन में धोकर सुखा दिया था। मनीष शर्मा ही अपनी पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचे थे जहां निशा की नाक और मुंह से खून निकल रहा था।
मामला हाई प्रोफाइल था, लिहाज़ा पुलिस ने टीम बनाकर कई एंगल से हत्या की जांच शुरू की। घर पर तलाशी के दौरान पुलिस और FSL टीम को चादर, तकिया और निशा के कपड़े एक वॉशिंग मशीन में मिले।
पुलिस के अनुसार दोनों की शादी साल सितंबर 2020 में हुई थी। दोनों ही लोग शादी डॉट कॉम वेबसाइट के ज़रिये संपर्क में आये थे। जांच में यह जानकारी भी सामने आई है कि निशा ने अपने सर्विस बुक, बीमा, बैंक खाता में मनीष शर्मा का नॉमिनी के रूप में नाम दर्ज नहीं कराया था, जिसे लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद भी होता था।








